मंडी/परी शर्मा: प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा तीसरे दिन भी प्रदेश भर के प्रशिक्षुओं द्वारा अलग-अलग जिलों में कक्षाओं का बहिष्कार जारी रहा। इसी कडी मे मंगलवार को डाइट मंडी,अभिलाषी व विजय मेमोरियल कॉलेज के सैकड़ों छात्रों ने भी इस विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। संघ प्रदेशाध्यक्ष मोहित ठाकुर ने बताया कि दिन प्रतिदिन आंदोलन में बैठने वाले प्रशिक्षुओं की संख्या बढ़ती जा रही है और प्रदेश भर के सभी कॉलेजों से भी संघ को सहयोग मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन इस बार संघ को हल्का ना लें क्योंकि पिछले 4 वर्षों का सौतेले रवैये से सभी जेबीटी प्रशिक्षु इस बार हताश हो कर भड़क उठे हैं। उनका कहना है कि एक ओर तो शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ख़ुद ही डी.एल.एड. कोर्स करवा रहा है और दूसरी ओर दौगला रवैया अपनाते हुए बी.एड. डिग्री धारकों को जेबीटी टेट में मान्य कर उनके साथ गलत कर रहा है। इसीलिए जेबीटी संघ द्वारा फ़िलहाल बोर्ड व शिक्षा विभाग को डीसी मंडी के माध्यम से ज्ञापन के माध्यम से गुज़ारिश करती है की इस अधिसूचना को रद्द किया जाये और प्रदेश के 40,000 प्रशिक्षुओं के साथ न्याय करें।
