शिमला-: क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 22 जुलाई, 2026 को उप रोजगार कार्यालय मशोबरा में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह भर्ती अभियान कोटी रिज़ॉर्ट, मशोबरा के विभिन्न पदों के लिए होगा। इंटरव्यू सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें 19 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि भर्ती के तहत सेल्स एग्जीक्यूटिव, फ्रंट ऑफिस एसोसिएट तथा चाइनीज सीडीपी के एक-एक पद भरे जाएंगे। सेल्स एग्जीक्यूटिव पद के लिए स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थी को 20 से 25 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ भोजन और आवास की सुविधा निःशुल्क प्रदान की जाएगी।फ्रंट ऑफिस एसोसिएट तथा चाइनीज सीडीपी पदों के लिए होटल मैनेजमेंट में बीएससी, डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता अनिवार्य रखी गई है। फ्रंट ऑफिस एसोसिएट के लिए 14 हजार रुपये तथा चाइनीज सीडीपी के लिए 15 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय निर्धारित किया गया है। इन दोनों पदों पर भी चयनित उम्मीदवारों को निःशुल्क भोजन और रहने की सुविधा मिलेगी।रोजगार अधिकारी ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण होना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों का पंजीकरण नहीं है, वे eemis.hp.nic.in पोर्टल पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 94186-45246 पर संपर्क कर सकते हैं।
