By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृत हिमाचली युवक के मामले को केंद्र से उठाएगी राज्य सरकार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृत हिमाचली युवक के मामले को केंद्र से उठाएगी राज्य सरकार
himachalNews

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृत हिमाचली युवक के मामले को केंद्र से उठाएगी राज्य सरकार

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/07/20 at 2:57 PM
Share

शिमला-: मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से सोमवार को हमीरपुर जिले के गलोड़ क्षेत्र निवासी राजेश शर्मा ने मुलाकात कर अपने पुत्र आदित्य शर्मा की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में हुई असामयिक मृत्यु के मामले में न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि घटना के बाद अब तक केंद्र सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया कि इस गंभीर मामले को केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाए, ताकि घटना की उचित जांच हो सके और परिवार को न्याय मिल सके।

मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आदित्य शर्मा की मृत्यु से जुड़े सभी तथ्यों को केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार की भावनाओं को समझती है और उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिवंगत आदित्य शर्मा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया। बैठक में आदित्य शर्मा की माता सुषमा शर्मा भी उपस्थित रहीं।

TAGGED: Shimla case of Strait of Hormuz
Chandrika July 20, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नई औद्योगिक नीति जल्द लागू, उद्योगों को मिलेगी सस्ती बिजली: मुख्यमंत्री
Next Article 22 जुलाई को मशोबरा में रोजगार का अवसर, कोटी रिज़ॉर्ट के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

Call Before You Dig’ ऐप के प्रभावी उपयोग के लिए विभाग अपडेट रखें डिजिटल डेटा: उपायुक्त

Ago

पांडवीं में ‘एक से श्रेष्ठ’ केंद्रों के मेधावी छात्र सम्मानित, प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मिले पुरस्कार

Ago

मनोह में किराये के विवाद ने लिया हिंसक रूप, टैक्सी चालक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Ago

प्रदेश सरकार पर रणधीर शर्मा का हमला, जनसुविधाओं और विकास कार्यों को लेकर उठाए कई सवाल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?