By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: JP नड्डा का सोलन मॉल रोड़ पर रोड़ शो, कांग्रेस पर तीखा वार..बोले हिमाचल की जनता से हुई एक बार गलती
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > JP नड्डा का सोलन मॉल रोड़ पर रोड़ शो, कांग्रेस पर तीखा वार..बोले हिमाचल की जनता से हुई एक बार गलती
himachalpolitical

JP नड्डा का सोलन मॉल रोड़ पर रोड़ शो, कांग्रेस पर तीखा वार..बोले हिमाचल की जनता से हुई एक बार गलती

Chandrika
Chandrika 7 Min Read
Updated 2024/01/05 at 5:02 PM
Share

सोलन :योगेश शर्मा (TSN )-तीन राज्यों में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सोलन दौरे पर रहे, इस दौरान हिमाचल प्रदेश के सोलन में उनका अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। सोलन पहुंचने पर जगत प्रकाश नड्डा का हिमाचल के भाजपा नेताओं ने फूलों की बारिश कर स्वागत किया। इस दौरान सोलन के मॉल रोड़ पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रोड़ शो भी किया इस दौरान सैंकड़ो की संख्या में लोगों का हुजूम इस रोड़ शो में देखने को मिला।

जय श्री राम के नारे लगाकर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

रोड़ शो के दौरान जगह जगह पर भाजपा के कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं में नड्डा जी को जय श्री राम के नारे लगाकर स्वागत किया,इस दौरान नड्डा ने भी सभी का अभिवादन स्वीकार कर रोड शो में सबको हाथ जोड़कर प्रणाम किया। रोड़ शो के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मंच स्थल पर पहुँच,शहर के ओल्ड बस स्टैंड पर इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें त्रिशूल भी भेंट किया। जगत प्रकाश नड्डा ने सोलन में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे माँ शूलिनी के स्थान पर आने का मौका मिला है। नड्डा ने कहा कि ये अभिनन्दन मेरा नही है किसी राष्ट्रीय अध्यक्ष का नही है ये अभिनन्दन उस विचारधारा का है जिसने चार चार पीढ़ियों को खपा दिया, उन चार पीढ़ियों ने अपना पूरा जीवन भाजपा को दिया। राज्यस्थान,मध्यप्रदेश, छतीसगढ़ में जीत भाजपा को मिली है,वहीं तेलंगाना में वोट प्रतिशत भाजपा का बढ़ा है।

काठ की हांडी बार बार नही चढ़ाई जाती

नड्डा ने तीन चुनावो में मिली जीत को लेकर कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि काठ की हांडी बार बार नही चढ़ती है, नड्डा ने कहा कि हर बार कांग्रेस ने झूठ की राजनीति करके इन तीन राज्यों में जीत हासिल की लेकिन झूठ की राजनीति हर बार नही चलती है।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर नड्डा का तंज

नड्डा ने कांग्रेस की शुरू होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि आज वो लोग देश को जोड़ने की बात कर रहे है, जिन्होंने हर मुद्दे पर हर बार देश को तोड़ने का काम किया है,लेकिन आज कांग्रेस के नेता जोड़ो यात्रा को शुरू करने की बात कर रहे है,नड्डा ने कहा कि जबतक कांग्रेस के नेता देश को तोड़ने के लिए माफी नही मांगते है तब तक देश कांग्रेस को माफ नही करेगा।

दिल्ली में भी लगेगी हैट्रिक,मोदी फिर बेंनगे प्रधानमंत्री

नड्डा ने कहा कि आज देश की जनता झूठ की राजनीति नही देखत्ती है जनता सिर्फ विकास को देखती है विकास की गारंटी को देखती है और विकास की गांरटी सिर्फ मोदी की गांरटी है। नड्डा ने कहा कि मोदी की गारंटी को आज देश के तीन राज्यों में छतीसगढ़ राज्यस्थान और मध्यप्रदेश में चली है और आने वाले समय मे यहां विकास देखने को मिलेगा, नड्डा ने कहा कि तीन राज्यों में मिली जीत इस बात की हैट्रिक है कि दिल्ली में भी हैट्रिक चलेगी

भाजपा की राजनीति में चार जातियां

नड्डा ने देश की राजनीति पर बात रखते हुए कहा कि आज देश मे जाति की राजनीति चल रही है वोट बटोरे जा रही है,लेकिन भाजपा की सिर्फ चार जाति है और उनमें गरीब महिला किसान और युवा शामिल है,और इन ही चार जातियों के लिए भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्य करती है ।

विभिन्न योजनाओं का मिल रहा देश की जनता को लाभ

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना,उज्ज्वला योजना गरीब आवास योजना,आयुष्मान योजना जैसी विभिन्न ऐसी योजनाएं केंद्र सरकार ने चलाई है जिससे लोगो को आज फायदा मिल रहा है। नड्डा ने कहा कि आज देश विकसित भारत की ओर आगे बढ़ रहा है,और जिस तरह से भाजपा को जीत मिली है वो दिखाती है कि लोगों को मोदी में विश्वास है।

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने जनसभा के दौरान लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव को लेकर भी अपनी बात जनसभा के दौरान रखी इस दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश की जनता से आग्रह किया कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत का चौका लगना चाहिए और चारों के चारों सीटें भाजपा की झोली में आनी चाहिए । वहीं इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर उनकी गारंटी को लेकर कई जुबानी हमले भी किए ।

हिमाचल प्रदेश की जनता से एक बार गलती हो गई

नड्डा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता से एक बार गलती हो गई कि उन्होंने ऐसी सरकार को जितवा दिया जो आज झूठी गारंटी पूरा नही कर रही है। न तो युवाओं को रोजगार मिला,महिलाओं को न 1500 रुपए मिले, न किसानों को दूध का पैसा मिला और यह गलती प्रदेश की जनता से हुई है जिन्होंने ऐसी सरकार को जितवा दिया है जो बेक गेयर से चलती है । आज शिक्षण संस्थान बन्द सुक्खू सरकार द्वारा बन्द किए गए, यह सरकार झूठी गारंटी देने वाली सरकार है।

हिमाचल में लगना चाहिए इस बार जीत का चौका

संबोधन कें अंत में जगत प्रकाश नड्डा ने सोलन में जनता से आग्रह किया कि इस बार हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव में जीत का चौक लगना चाहिए,उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठी गारंटी देकर विधानसभा चुनाव तो जीत लिया लेकिन लोकसभा चुनाव में भाजपा की झोली प्रदेश की चारों सीटें आनी चाहिए।

TAGGED: jp nadda, road show, Solan BJP national President
Chandrika January 5, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सरदार पटेल यूनिवर्सिटी में बायोमेट्रिक अटेंडेंस को लेकर विरोध…26 प्रोफेसरों की सैलरी रुकी
Next Article ओवरटेक को लेकर दो चालकों में झड़प का मामला… व्यास नदी से दूसरे चालक का श+व भी बरामद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मंडी में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 120 पदों पर भर्ती, 20 से 23 अप्रैल तक होंगे इंटरव्यू

Ago

हिमाचल में अनुसूचित जाति-जनजाति विकास निधि विशेष कानून की मांग तेज, ऊना में प्रेस कॉन्फ्रेंस

Ago

कांग्रेस में नेतृत्व, संगठन और सरकार के बीच तालमेल खत्म: भाजपा

Ago

सरकाघाट हत्याकांड के विरोध में एबीवीपी का कॉलेज गेट पर धरना, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?