By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जेपी नड्डा ने किया ऊना में पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन, कांग्रेस को लेकर कह डाली ये बात
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > जेपी नड्डा ने किया ऊना में पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन, कांग्रेस को लेकर कह डाली ये बात
electionhimachalpolitical

जेपी नड्डा ने किया ऊना में पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन, कांग्रेस को लेकर कह डाली ये बात

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/02 at 3:36 PM
Share

राकेश,ऊना: हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के शिमला कार्यालय दीप कमल के बाद पार्टी के पहले नए कार्यालय का आज ऊना में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उद्घाटन किया। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पार्टी के 17 नए कार्यालय निर्माणाधीन है, इनमें से ऊना जिला का यह नया पार्टी कार्यालय सबसे पहले बनकर तैयार हुआ है। पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर जेपी नड्डा के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय खेल व सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर भी उपस्थित रहे। इस दौरान पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर,वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती, उद्योग निगम के उपाध्यक्ष और पार्टी प्रवक्ता रामकुमार भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर जे.पी नड्डा ने उपस्थित सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को नवरात्र की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने पार्टी कार्यालय को रणनीति स्थल बताते हुए संस्कार केंद्र भी बताया। उन्होंने बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी बनाने के लिए 4 पीढ़ियों के त्याग,समर्पण, बलिदान का योगदान बताया। नड्डा ने बीजेपी को विचार के साथ चलने वाली पार्टी बताया और धारा 370 का हटाया जाने को इसी का परिणाम बताया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस को भाई बहन की पार्टी बताते हुए तंज कसा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश में बीजेपी के बढ़ने और कई पार्टियों के समाप्त होने की बात भी कही। नड्डा ने उत्तर प्रदेश में 370 सीटों पर ज़मानत ज़ब्त होने की बात कहते हुए कांग्रेस पर तंज भी कसा। उन्होंने बिना नाम लिए आम आदमी पार्टी पर भी उत्तराखंड का परिणाम याद दिलाते हुए तंज कसा, जबकि हिमाचल में राष्ट्रवादी ताकतों की ओर से आप को खदेड़ने का काम किए जाने की भी बात कही।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनसंघ से शुरू हुई बीजेपी की विस्तार यात्रा को बयां किया। उन्होंने हिमाचल में एम्स और पीजीआई का जिक्र कर विकास के स्तर की बात कही। मुख्यमंत्री ने अब एम्स के नाम पर बिलासपुर जबकि पीजीआई के नाम पर ऊना दिमाग में आने का दावा किया। मुख्यमंत्री ने विकास के इसी सफर को जारी रखने के लिए उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश की तर्ज़ पर हिमाचल में भी मिशन रिपीट कर इतिहास रचने की अपील भी जनता से अपील की। इस अवसर अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा की प्रशंसा के पुल बांधेम उन्होंने नड्डा के अध्यक्ष बनने के बाद उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में मिशन रिपीट का इतिहास बनाए जाने की बात कही । इसी तर्ज़ पर अनुराग ठाकुर ने नड्डा के गृह राज्य हिमाचल प्रदेश में भी मिशन रिपीट कर इतिहास बना नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हाथ मजबूत किए जाने की गुहार लगाई । उन्होंने 5 अक्टूबर को बिलासपुर में पीएम रैली में आने के लिए लोगों आवाह्न किया।

admin October 2, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article Government 10 अक्टूबर को आंगनवाड़ी और 12 को मनरेगा मज़दूरों की मांगों को लेकर प्रदर्शन
Next Article 5 अक्टूबर को लुहणू मैदान में होने जा रही रैली में सदर हलके से आएंगे 20 हजार लोग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

AAP छोड़ BJP में जाने पर भड़के सतपाल संधू, कहा– विश्वासघात

Ago

युवाओं की पहल: आवारा पशुओं के संरक्षण के लिए नई शुरुआत

Ago

आईपीएल मैचों के सफल आयोजन को लेकर इन्द्रूनाग के दर पहुंचे एचपीसीए के अधिकारी, हवन यज्ञ कर मांगी गई मनोकामना

Ago

आरजीवीएसवाई से हरित क्रांति: 4,000 हेक्टेयर में पौधरोपण, 15,000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?