मनाली (सचिन शर्मा): हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अब एक साथ ही 68 विधानसभा क्षेत्रों में स्टार प्रचारकों की रैली करवाने जा रही है। इसी सिलसिले के चलते रविवार को मनाली विधानसभा क्षेत्र के पतलीकूहल में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पहुंचे। वह विजय संकल्प रैली के माध्यम से विधानसभा चुनावों में जीत का मंत्र भी कार्यकर्ताओं को देंगे। अब से कुछ देर बाद मनाली विधानसभा क्षेत्र के पतलीकूहल में जनसभा को संबोधित करेंगे।

बता दें कि जेपी नड्डा मनाली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह ठाकुर के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए मनाली पहुंचे हैं। मनाली विधानसभा क्षेत्र में इस बार रोचक मुकाबला होगा। मनाली विधानसभा क्षेत्र से इस बार 6 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। भाजपा और कांग्रेस के मध्य कांटे की टक्कर देखी जा रही है। वहीं जेपी नड्डा पतलीकूहल में जनसभा को संबोधित करने के बाद कुल्लू रवाना होंगे।

