संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बिसात बिछाने बीजेपी राष्ट्रीय जगत प्रकाश नड्डा गृह जिला बिलासपुर के बाद राजधानी शिमला पहुंचे है। यहां उन्होंने विशेष रूप से महेश्वर सिंह ठाकुर को मुलाकात के लिए बुलाया है। शिमला के होटल पीटरहॉफ में महेश्वर सिंह के साथ मुलाकात का दौर जारी है। वहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कहना है कि सभी बागियों से बातचीत की जा रही है, जल्द ही सभी बागियों को मना लिया जाएगा।
कुल्लू से आजाद प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरने वाली महेश्वर सिंह का कहना है कि बेटे पर किसी का जोर नहीं चलता। उन्होंने अपनी बेटे के साथ बातचीत की, लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने कहा कि उन्होंने कुल्लू से आजाद प्रत्याशी के तौर पर बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से बात करने के बाद ही नामांकन भरा। फोन पर दोनों की बात हुई थी, उसके बाद ही उन्होंने नामांकन भरा। महेश्वर सिंह ने कहा कि वे नहीं चाहते थे कि उनका नामांकन रद्द हो और जनता के बीच गलत संदेश जाए। ऐसे में उन्होंने जेपी नड्डा और कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत के बाद यह फैसला किया है।
बता दें कि विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा की ओर से 68 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा करने के बाद से ही कई जगह बगावत के सुर बुलंद हो चुके हैं। ऐसे में बगावत पर उतरे नेताओं को मनाने के लिए और भाजपा को एकजुट करने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पूरी तरह से प्रयासरत है। यही वजह है कि हिमाचल के विधानसभा क्षेत्रों में जाकर वह रूठे हुए को मनाने का काम करने में जुटे हुए है जिससे भाजपा एकजुट हो कर इन विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए चुनावी मैदान में उतरे।
