बीबीएन/जगत सिंह: प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत डोडुवाल में एक 23 वर्षीय युवक की तेजधार हथियारों के साथ हत्या का मामला सामने आया है।
जानकारी देते हुए पुलिस अतिरिक्त अधीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव डोरियों ग्राम पंचायत थाना के 23 वर्षीय युवक की मानपुरा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट हुई थी। जिसका शव संदिग्ध अवस्था मे मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही हत्या के आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
