बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने पुत्र के विवाह उत्सव के बाद परिवार सहित आज विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में पहुंचे । इस अवसर पर नवविवाहित दूल्हा-दुल्हन ने माता नैना देवी के दर्शन दिए ।
बता दें कि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के
छोटे बेटे हरीश नड्डा के विवाह उत्सव के उपलक्ष्य पर रिसेप्शन पार्टी के बाद आज नड्डा माता श्री नैना देवी मंदिर में पहुंचे। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी डॉक्टर मलिका नड्डा, पूरा परिवार इस मौके पर माता श्री नैना देवी के दरबार में नतमस्तक हुए। इस दौरान उन्होंने मा श्री नैना देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया व पूजा-अर्चना की और हवन कुंड में आहुतियां डाली।
