ऊना (भावना): भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का शुभारंभ करने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रविवार को ऊना पहुंचे। जहां नड्डा ने लालसिंगी में भाजपा कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल को जिला स्तर पर पहला भाजपा कार्यालय मिला है।
बता दें कि इस दौरान नड्डा ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और सांसद सुरेश कश्यप भी मौजूद रहे। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्तूबर सुबह 10 बजे एम्स का उद्घाटन करने पहुंचेंगे।
