संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में हार के बाद भाजपा लोक सभा चुनाव में कोई कमी नही छोड़ना चाहती हैं। यही वजह है की भाजपा नेता हिमाचल में अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष आजकल हिमाचल दौरे पर हैं। कांगड़ा में नड्डा ने कांग्रेस को मां बेटे की पार्टी बताया हैं,जबकि नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कांग्रेस के छः माह के कार्यकाल पर सवाल उठाए हैं अब भाजपा की इन सब बयानों पर पलटवार विक्रमादित्य सिंह ने किया हैं।
कांगड़ा में कांग्रेस को मां बेटे की पार्टी बताने वाले जेपी नड्डा के बयान पर नसीहत देते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस पर छींटा कसी करने से पहले वह अपने कूनबे को संभालें, कांग्रेस पार्टी एक जुट हैं और लोक सभा चुनावों के लिए तैयार हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चुनाव में हार के बाद जय राम फस्ट्रेटेड मेन बन गए हैं। जिस तरह की भाषा का वह प्रयोग कर रहे वह सड़क छाप वाली हैं। पूर्व मुख्यमंत्री को इस तरह की बयान बाज़ी करना शोभा नहीं देता हैं।
वहीं इस अवसर पर सेब सीजन को लेकर सड़कों के रख रखाव को लेकर रखी बैठक के बाद विक्रमदित्य सिंह ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा की कांग्रेस सरकार बागवानों की फ़सल को लेकर पूरी तरह सजग हैं। सड़कें चुस्त दरुस्त रहे इसको लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि 14 सड़कों की हालत खस्ता हैं जिनको ठीक करने के लिए साढ़े तीन सौ करोड़ की मांग सरकार से उठाई गई हैं। पंचायतों की सड़कें पंचायती राज मंत्री के माध्यम से सुधारी जाएगी। हादसा ग्रस्त मोड़ सड़क पर ब्लैक स्पॉट को भी देखा जाएगा। पराला मंडी की सड़क के लिए 3 करोड़ रुपए मिल गए हैं।
