By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मौसम में बदलाव के कारण ठंडे के कारोबार में भारी गिरावट…मौसम में बदलाव के कारण ठंडे के कारोबार में भारी गिरावट
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मौसम में बदलाव के कारण ठंडे के कारोबार में भारी गिरावट…मौसम में बदलाव के कारण ठंडे के कारोबार में भारी गिरावट
himachalweather

मौसम में बदलाव के कारण ठंडे के कारोबार में भारी गिरावट…मौसम में बदलाव के कारण ठंडे के कारोबार में भारी गिरावट

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/06/13 at 3:40 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – इस बार ठंड ही नहीं जा रही तो ठंडा किसे बेचें। इस दुविधा में वो लोग पड़े हैं जिन्हें गर्मी के मौसम में ठंडे के कारोबार से अच्छी आमदनी की उम्मीद थी। लेकिन मौसम की मार के कारण इस बार ठंडे का कारोबार ही ठंडा पड़ गया है।

बता दें कि भारतवर्ष में सबसे ज्यादा गर्म रहने वाले महीने जून में भी मौसम ने इस बार कुछ ऐसी करवट ली है कि सर्दी जाने का नाम ही नहीं ले रही। मुश्किल से दो या तीन दिन धूप खिलती है और उसके बाद फिर से बारिश का दौर शुरू हो जाता है। यही कारण है कि गर्मी के सीजन को ध्यान में रखते हुए जूस, कुल्फी, आईसक्रीम और कोल्डड्रिंक्स का कारोबार करने वाले इस बार मंदी की मार झेल रहे हैं। रेहड़ी-फहड़ी लगाकर आजीविका कमाने वाले गुरदेव, हेमराज, गुरदेव और राजेश कुमार ने बताया कि इस सीजन में वे दिहाड़ी भी मुश्किल से बना पा रहे हैं। यह भी तभी संभव हो रहा है जब मौसम साफ रहता है। जिस दिन बारिश हो जाए, उस दिन तो दुकानदारी बंद ही रखनी पड़ रही है।

पिछले साल के मुकाबले 50 प्रतिशत कमी की जा रही है दर्ज

अप्रैल, मई और जून के महीनों में लोग तपती गर्मी से निजात पाने के लिए गन्ने और फलों के जूस, कुल्फी, आईसक्रीम और कोल्डड्रिंक्स का सहारा लेते थे। इन उत्पादों को बेचने वालों का कारोबार इससे ठीक-ठाक चल पड़ता था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है। विक्रेता मोहम्मद जाकिर ने बताया कि इस बार पिछली साल के मुकाबले 30 से 50 प्रतिशत कम कारोबार हुआ है।

लोगों ने अभी तक नहीं छोड़ी स्वेटरें और सर्दियों के कपड़े

आम लोग भी मौसम के बदले मिजाज से हैरान नजर आ रहे हैं। मंडी निवासी संजय वर्मा ने बताया कि उन्होंने अभी तक अपने सर्दियों के कपड़े पैक नहीं किए हैं। दिन के समय बेशक धूप खिल जाती है लेकिन शाम के समय फिर से ठंड बढ़ जाती है। जब बारिश हो जाए तो फिर गर्म कपड़ों के बीना रह पाना संभव ही नहीं होता। ऐसे में कोल्डड्रिंक्स आदि पीने का तो सवाल ही नहीं बनता। वहीं, दूसरी तरफ मौसम विभाग की मानें तो इस बार लोगों को तपती गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बारिश और ठंड का यह सिलसिला इसी तरह से जारी रहेगा। इस बार पिछले कई वर्षों का रिकार्ड टूटा है और मई व जून के महीने में भी प्रदेश के उंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ है।

TAGGED: Mandi decline in the business of cold
Chandrika June 13, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article दिव्यांगता को कभी बाधा नहीं माना…राजनीति विज्ञान की सहायक प्रोफेसर बनीं दृष्टिबाधित प्रतिभा ठाकुर
Next Article कांग्रेस पर छींटाकसी करने से पहले अपना कुनबा संभाले जेपी नड्डा:विक्रमादित्य सिंह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कुल्लू में पंचायत चुनावों को लेकर बढ़ी हलचल, उम्मीदवारों ने तेज की तैयारी

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड बना हाईप्रोफाइल, शोभित गौतम और जसबीर बिट्टा ने भरा नामांकन

Ago

धामी-हलोग से भाजपा समर्थित प्रत्याशी कमलेश शर्मा ने भरा नामांकन

Ago

ऊहल वार्ड में भाजपा की रणनीति बदली, मंगलेश ठाकुर बने अधिकृत प्रत्याशी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?