चंडीगढ़/हिमाचल: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने आप पार्टी की सरकार को घेरते हुए कई सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पार्टी की सरकार प्रदेश के आम आदमी को सुरक्षा देने में असफल रही है। तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब की कानून-व्यवस्था की स्थिति जो इस सरकार के समय हो गई है, उसकी मिसाल नहीं है।
आप सरकार पूरी तरह से फैल
बता दें कि गुरदासपुर थाना से एक नौजवान द्वारा सरेआम एसएलआर लूट कर फरार हो जाना इस बात का सबूत है कि आज थाने भी असुरक्षित हैं। लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरेआम दंगे, अपराध जैसी घटनाएं हो रही है। दूसरी ओर कुख्यात गैंगस्टर दीपक टीनू के मनसा में पुलिस हिरासत से फरार होने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस के गैंगस्टरों से तालुक हैं। आप सरकार यह सब ड्रामा कर रही है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े करीब एक दर्जन मामलों का सामना कर रहा तस्कर अमरीक सिंह पटियाला में जेल कर्मियों की हिरासत से भाग गया है। जिससे पता चलता है कि आप सरकार पूरी तरह से फैल है। चुघ ने दोनों राज्यों के भाजपा नेताओं को गुजरात और हिमाचल प्रदेश में आप सरकार की विफलता का पर्दाफाश करने का सुझाव दिया।
