By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जेपी नड्डा ने संभाली चुनावों की कमान, पंच परमेश्वर सम्मेलनों के जरिए करेंगे चुनावी शंखनाद
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > जेपी नड्डा ने संभाली चुनावों की कमान, पंच परमेश्वर सम्मेलनों के जरिए करेंगे चुनावी शंखनाद
electionhimachalpolitical

जेपी नड्डा ने संभाली चुनावों की कमान, पंच परमेश्वर सम्मेलनों के जरिए करेंगे चुनावी शंखनाद

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/10/08 at 4:56 PM
Share

राहुल चावला, धर्मशाला: प्रदेश विधानसभा चुनावों में अपने मिशन रिपीट को पूरा करने के लिए भाजपा की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे है। चुनावों में जीत को लेकर भाजपा ने अपनी सक्रियता भी बढ़ा दी है। प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद अब चुनाव प्रचार की कमान खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने संभाल ली है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंच रहे हैं। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 2 दिनों तक हिमाचल में पार्टी के पंच परमेश्वर सम्मेलनो में शिरकत करेंगे। इन पंच परमेश्वर सम्मेलनों के जरिए जेपी नड्डा प्रदेश में चुनावी शंखनाद करेंगे ओर पंच परमेश्वरओं में भी जोश भरेंगे।

सम्मेलन को सफल बनाने के लिए शनिवार को बैठकों का आयोजन किया गया। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता उमेश दत्त शर्मा ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान जेपी नड्डा के दौरे को लेकर जानकारी सांझा करते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा इस दौरे की शुरुआत कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की बैठक के साथ 9 अक्टूबर को करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बैठक का आयोजन शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के मंगलम पैलेस चंबी में होगा।

उमेश दत्त शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, प्रधान, उप प्रधान, जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य बीडीसी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य, नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पार्षद एवं मनोनीत पार्षदों नगर परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षओं को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता उमेश दत्त शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पंचायती राज संस्थाओं के जीते हुए प्रतिनिधियों को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए जीत का मंत्र देंगे। उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा इसके उपरांत दोपहर 3 बजे ऑटो टोरियम पॉलिटेक्निक कॉलेज बडू में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की बैठक में भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि 10 अक्टूबर को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष 11 बजे मंडी संसदीय क्षेत्र व 3 बजे शिमला संसदीय क्षेत्र की बैठक में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यहा विपाशा सदन में आयोजित होने वाली इस बैठक में पंचायती राज संस्थाओं के जीते हुए प्रतिनिधि भाग लेंगे। दोपहर 3 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष शिमला संसदीय क्षेत्र की बैठक में भाग लेने के लिए सोलन जिला के नौनी विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। इस बैठक में पंचायती राज एवं नगर निगम नगर परिषद सदस्य शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उमेश दत्त शर्मा ने कहा कि कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के करीब 15 सौ पंच परमेश्वर इस बैठक में शामिल होंगे, जिन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

उमेश दत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करीब 10:15 बजे कांगड़ा के हवाई अड्डे पर उतरेंगे। जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके उपरांत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोड शो में हिस्सा लेंगे। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है । उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में भाजपा के आसपास कोई भी राजनीतिक दल नहीं है और भाजपा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में फिर से एक बार प्रदेश में सत्तासीन होगी और प्रदेश में रिवाज बदलेगा। उमेश दत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा पुन प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि इन पंच परमेश्वर सम्मेलनों के जरिए आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता संजय शर्मा और मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर एडवोकेट विश्व चक्षु पूरी मौजूद रहे।

TAGGED: elections, jp nadda
admin October 8, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आप अध्यक्ष सुरजीत ने BJP पर लगाए आरोप, बोले- पार्टी के नेता ED व CBI से घबराने वाले नहीं
Next Article 80 सालों के बाद देवी-देवताओं से बढ़ रही दशहरा उत्सव की शान, तस्वीरों में देखें खूबसूरत झलक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस पर शिमला में वॉकाथॉन व साइक्लोथॉन का आयोजन

Ago

मंडी पुलिस ने स़ड़क सुरक्षा और चिटटे जैसे नशे के बारे में खिलाफ जागरूक किए ऑटो चालक

Ago

मुहर्रम पर शिमला में अमन और भाईचारे का संदेश, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद

Ago

चम्बा से उठा नशा मुक्ति का जनसंदेश, एंटी चिट्टा दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष ने युवाओं से किया नशे से दूर रहने का आह्वान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?