By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जेपी नड्डा ने किया नाहन का दौरा..बोले, हिमाचल में भारी भरकम चल रहा भ्रष्टाचार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जेपी नड्डा ने किया नाहन का दौरा..बोले, हिमाचल में भारी भरकम चल रहा भ्रष्टाचार
himachalpolitical

जेपी नड्डा ने किया नाहन का दौरा..बोले, हिमाचल में भारी भरकम चल रहा भ्रष्टाचार

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/10/05 at 7:51 PM
Share

नाहन,सतीश शर्मा(TSN)-भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में भारतीय जनता पार्टी के सिरमौर जिला कार्यालय व कांगड़ा जिला की देहरा जिला कार्यालय का लोकार्पण किया है। नाहन पहुंचने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

अपने संबोधन के दौरान जगत प्रकाश नड्डा कांग्रेस पर भी जमकर ह.मलावर हुए.साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले 10 सालों में लगातार लिए गए फैसलों की भी जमकर सराहना की।अपने संबोधन के दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा हर जिला में अपना कार्यालय बनाकर प्रधानमंत्री का सपना पूरा कर रही है और मौजूदा समय में देश भर में भारतीय जनता पार्टी के 563 जिला कार्यालय बन चुके हैं जो हर सुविधाओं से लैस है।उन्होंने पार्टी का नया कार्यालय बनने पर सिरमौर जिला भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

देश को तोड़ने वाली भाषा का इस्तेमाल करते हैं राहुल गांधी

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस पर भी जमकर हमलावर हुए. उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां प्रधानमंत्री देश हित में काम कर रहे हैं.वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी देश को तोड़ने वाली भाषा बोलते हैं.उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की इच्छा शक्ति से ही धारा 370 को हटाया गया और तीन तलाक समाप्त कर मुस्लिम बहनों को असल मायने में आजादी मिली है।इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जारी योजनाओं की भी जमकर सराहना की।जेपी नड्डा ने कहा कि गत वर्ष बरसात के दौरान करीब 2000 करोड़ की मदद केंद्र सरकार द्वारा की गई मगर प्रभावितों को पैसा नहीं पहुंचा उन्होंने हिमाचल सरकार पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए। वहीं उन्होंने कहा कि राहत राशि में भी भाई भतीजाबाद हिमाचल प्रदेश के भीतर किया गया। नाहन मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र की तरफ से जो भी पैसा मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए मिलना चाहिए था वह पैसा दिया जा चुका है मगर प्रदेश सरकार को जो पैसा इसमें लगाना था वह नहीं लगाया जा रहा है और यही कारण है कि मेडिकल कॉलेज का कार्य रुका पड़ा है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

टॉयलेट टैक्स को लेकर नेता प्रतिपक्ष भी हुए ह.मलावर

वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने टॉयलेट पर टैक्स लगा कर साबित कर दिया कि यह सरकार कुछ भी कर सकती है उन्होंने कहा कि आने वाले समय में टॉयलेट को लेकर और भी दाम तय हो सकते हैं वहीं उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की इस फैसले से पूरे देश भर में हिमाचल प्रदेश की जग हसाई हो रही है वहीं उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार कोई भी गारंटी पूरी नहीं कर रही है और अब इनसे किनारा किया जा रहा है।

TAGGED: Nahan JP Nadda visited Nahan
Chandrika October 5, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article संजौली मस्ज़िद विवाद को लेकर MC कोर्ट ने दिए ये आदेश
Next Article अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की रथ यात्रा में 21 देश के राजदूत भी होंगे शामिल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: तीन साल में 10,357 आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त

Ago

शिमला में रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ago

ऐतिहासिक हथियारों से लेकर हिमाचली विरासत तक, पर्यटकों को खूब भा रही प्रदर्शनी

Ago

हमीरपुर के अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बिछेगा नया सिंथेटिक ट्रैक, खेल प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?