बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को बिलासपुर दौरे पर पहुंचे। जहां नड्डा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वह आज नैना देवी विधानसभा क्षेत्र व झंडूता विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। लोगों का भाजपा सरकार को रिपीट करवाने में काफी उत्साह है। वहीं उन्होंने बताया कि पुराने समर्थकों व वोटरों से मिलकर अच्छा लग रहा है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल में विकास के नए-नए आयाम भाजपा ने स्थापित किए हैं। चाहे बात ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, सड़कों की बात हो, स्वास्थ्य सुविधाओं की बात हो या फिर शिक्षा की हर क्षेत्र में भाजपा ने बेहतर काम किया है। जिसका परिणाम स्वरूप सामने देखने को मिल रहा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हमेशा हिमाचल की जनता को प्यार सहयोग व मदद मिलती रही है।
