By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ढालपुर के रथ मैदान में लोकसभा चुनावों को लेकर हुंकार भरेंगे जेपी नड्डा…
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ढालपुर के रथ मैदान में लोकसभा चुनावों को लेकर हुंकार भरेंगे जेपी नड्डा…
himachalpolitical

ढालपुर के रथ मैदान में लोकसभा चुनावों को लेकर हुंकार भरेंगे जेपी नड्डा…

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/06/07 at 9:36 PM
Share

कुल्लू : मनमिंन्द्र अरोड़ा – हिमाचल प्रदेश में अब भाजपा ने लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं अब प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ महारैली का आयोजन किया जाएगा।

कुल्लूवी वाद्य यंत्रों के साथ बजेगी चुनावी रणभेरी

हिमाचल प्रदेश में इस महारैली की शुरुआत 14 जून को ढालपुर के रथ मैदान से की जाएगी। इस महारैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। तो वही जिला कुल्लू भाजपा ने भी इस रैली की तैयारियां शुरू कर दी है। पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर को इस कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया है और भाजपा के द्वारा विभिन्न समितियों का गठन कर दिया गया है। इस रैली में जिला लाहौल स्पीति, कुल्लू, मंडी, रामपुर, किन्नौर से कार्यकर्ता हजारों की संख्या में ढालपुर पहुंचेंगे। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भुंतर हवाई अड्डा से लेकर ढालपुर के रथ मैदान तक स्वागत किया जाएगा। इसके लिए जगह-जगह तोरण द्वार सजाए जाएंगे और जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। जिला कुल्लू भाजपा के अध्यक्ष भीम सेन शर्मा का कहना है कि देवी देवताओं की धरती से पूरे देश में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हुंकार भरी जाएगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएंगे। यह रैली रथ मैदान में आयोजित होगी जिसमें मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता को भाजपा अध्यक्ष के द्वारा संबोधित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा के द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह के कार्यक्रम विभिन्न संसदीय इलाके में भाजपा के द्वारा आयोजन किया जाएगा। वहीं भाजपा संगठन के द्वारा जो समितियां गठित की गई है। वह अपना कार्य देखेंगे और ढालपुर के रथ मैदान आने वाले सभी कार्यकर्ताओं का ढोल नगाड़ों की थाप पर स्वागत किया जाएगा।

वहीं बिजली महादेव रोपवे को लेकर जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा। भीम सेन शर्मा का कहना है कि अगर इस रोपवे को लेकर स्थानीय लोग कोई आपत्ति दर्ज कर रहे हैं तो उनकी बात को भी सुना जाना चाहिए। पूरे देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था है और यहां पर तानाशाही बिल्कुल भी नहीं चलेगी। कांग्रेस के कुछ नेता यहां पर जनता की आवाज को दबा रहे हैं जो कि आने वाले समय में कांग्रेस के लिए ही घातक सिद्ध होंगे।

TAGGED: Kullu District BJP President
Chandrika June 7, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article रत्नाडी में यंग क्लब रत्नाडी आयोजित कर रहा क्रिकेट का महाकुंभ,64 टीमें लेगी हिस्सा
Next Article शिला गांव में देवता के गुर पर भालू ने किया ह+मला…घायल व्यक्ति का ढालपुर अस्पताल में चल रहा इलाज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में चिट्टा माफिया पर पुलिस का शिकंजा कड़ा, जनता से मांगा सहयोग

Ago

धर्मशाला में म्यूजियम डे पर सजेगी पंजाब के कलाकारों की खास प्रदर्शनी

Ago

चिंतपूर्णी में भाजपा प्रत्याशी पवनजीत सिंह को मिला वरिष्ठ नेता का समर्थन, लोगों से सहयोग की अपील

Ago

कांगड़ा में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, हेरोइन व नकदी के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?