जिला कुल्लू के खराहल घाटी में इन दिनों भालू का आतंक मचा हुआ है। वहीं बुधवार को भी खराहल घाटी के शिला गांव में भी खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर दिया। गनीमत यह रही कि व्यक्ति भालू के ह+मले से बाल-बाल बच गया और उसे पेट में चोट आई हैं।वहीं भालू के ह+मले से घायल व्यक्ति का ढालपुर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उक्त व्यक्ति आराध्य देवता बिजली महादेव का गुर बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार शिला गांव में देवता का गुर धनीराम जब खेत में काम कर रहा था। तभी पहाड़ी से भालू नीचे की ओर आया और उसने धनीराम पर हमला कर दिया। भालू से बचने के लिए धनीराम नीचे बैठ गया और भालू के पंजों से उसके पेट पर चोट आई। हमले के दौरान भालू खेत से नीचे गिर गया और उसी दौरान घायल धनीराम मौके से भाग गया। वहीं धनीराम ने इस बारे स्थानीय लोगों को भी सूचित किया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायल धनीराम को इलाज के लिए ढालपुर अस्पताल लाया। वही,भालू के ह+मले के चलते पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जहां भालू ने गुर पर ह+मला किया वहां से स्कूल का भी रास्ता है। अब लोग भय में हैं कि उनके बच्चों को कहीं कुछ हो न जाए। गौर रहे कि गत दिन मलाणा में भी भालू ने एक 16 वर्षीय युवक पर हमला कर घायल किया था।
वही भालू के ह+मले में घायल धनीराम ने बताया कि जब खेतों में काम कर रहे थे। उसी दौरान भालू ने उन पर हमला कर दिया। गनीमत यह रही कि वे भालू के ह+मले से बच गए। लेकिन उनके पेट में गंभीर चोट आई है। ऐसे में अब वन विभाग से मांग है कि भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाए।
उधर चतानी पंचायत के प्रधान शेर सिंह ने जिला प्रशासन व विभाग से मांग की है कि क्षेत्र के लोगों को भालू के भय से बचाया जाए। शेर सिंह ने बताया कि इसी रास्ते से स्कूल के बच्चे भी पैदल जाते हैं। ऐसे में भालू के नीचे इलाके में आने से अभिभावकों मैं भी अब डर पैदा हो गया है। वहीं उन्होंने जिला प्रशासन से मांग रखी है कि घायल धनीराम को मुआवजा जारी किया जाना चाहिए।
वही ढालपुर अस्पताल में तैनात सर्जन डॉक्टर कमल दत्ता ने बताया कि घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। ऐसे में घायल व्यक्ति को ढालपुर अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।
