संजु चौधरी, शिमला:शिमला के ऊपरी क्षेत्र कोटखाई के रत्नाडी में यंग क्लब रत्नाडी क्रिकेट का महाकुंभ आयोजित करने जा रहा हैं। क्रिकेट प्रतियोगिता में 64 टीमें लेगी हिस्सा। यह प्रतियोगिता पंचयात स्तर पर होगी। आयोजकों ने बताया कि यंग क्लब रत्नाडी RPL ( रत्नाडी प्रीमियर लीग ) के 8वें संस्करण का आयोजन करने जा रहा हैं जिसका थीम ” गो ग्रीन गो क्लीन ” हैं। इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा और पूरी प्रतियोगिता में गेंदबाज जिनती भी बोल डॉट बॉल डालेंगे यंग क्लब रत्नाडी उनका रिकॉर्ड रखकर उतना ही पौधारोपण करेंगे ।
उन्होने बताया कि 6 जून को पोस्टर लांच के साथ ही इच्छुक टीमों से खेल प्रतियोगिता के लिए आवेदन भी मांगे गए हैं। इस खेल प्रतियोगिता में 64 टीमें ही हिस्सा लेंगी और आवेदन के लिए 6 से 11 जून तक का समय रहेगा। खेल प्रतियोगिता में हिस्सा बनने के लिए प्रत्येक टीम को एंट्री फीस के रूप में 3500 रु चुकाने होंगे। इसको कोई भी टीम ऑनलाइन व ऑफलाइन के माध्यम से चुका सकते हैं। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 1, 11 ,111 और द्वितीय पुरुस्कार 55 , 555 रहेगा। इसके साथ ही मेन ऑफ द मैच, मैंन ऑफ दी सीरीज इत्यादि कई और इनाम भी प्रतियोगियों को दिए जाएंगे।
यंग क्लब के पदाधिकारियों ने बताया की जिस तरह युवा पीढ़ी नशे में डूब रही हैं उसके लिए युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए और युवा को खेलों के प्रति प्रस्थान करने के लिए (RPL ) रत्नाडी प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा हैं। वहीं पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के अंत में बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया और विशेष रुप से पूर्व में यंग क्लब रत्नाडी के पदाधिकारियों का भी सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
