सोलन,3 सितम्बर (TSN)-कालका-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग मंगलवार को करीब 1 घंटे तक बाधित रहा. परमाणु के समीप चक्की मोड पर भूस्खलन होने की वजह से दोनों तरफ वाहनों की करीब 1 किलोमीटर लंबी कतारें लगी रही .
परमाणु के समीप चक्की मोड पर भूस्खलन हो गया.
लगातार बारिश होने की वजह से मार्ग को बहाल करने में काफी दिक्कत आई है हालांकि काफी देर बाद मार्ग को वन वे कर दिया गया था, लेकिन वाहनों की लंबी कतारें लगी होने की वजह से पर्यटको को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा है. बता दें कि मंगलवार को आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश हुई है
