अनिल कुमार,किन्नौर: जनजातीय जिला किन्नौर कल्पा ब्लॉक बीडीसी सदस्यों की मंगलवार को रिकांगपिओ में त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता बीडीसी अध्यक्ष कल्पा ब्लॉक गंगाराम नेगी ने की। इस दौरान कल्पा ब्लॉक के सभी बीडीसी सदस्य मौके पर मौजूद रहे व कुछ सरकारी विभाग भी इस बैठक मे उपस्थित रहे।
कल्पा ब्लॉक बीडीसी अध्यक्ष गंगाराम नेगी ने बताया कि कल्पा ब्लॉक बीडीसी सदस्यों की त्रेमासिक बैठक में सभी सदस्यों ने अपने संबंधित पंचायतों में हो रहे विकासात्मक कार्यों को गति देने पर चर्चाएं की व पंचायत क्षेत्रों मे बीडीसी सदस्यों के तहत आने वाले बजट के प्रयोग करने पर बातचीत की गईं। कल्पा ब्लॉक के पंचायत क्षेत्रों मे बीडीसी के तहत नए किए जाने वाले कार्यों की भी समीक्षा की गई।
उन्होंने कहा कि इस बैठक में कल्पा ब्लॉक के 18 सरकारी विभागों को बुलाया गया था जिसमें से केवल 10 विभाग ही पहुंचे व 8 विभाग इस मुख्य त्रैमासिक बैठक से नदारद रहे, जिसके चलते बैठक की अहम चर्चा भी छूट गई व कई रुके हुए कार्यों पर जवाबदेही हेतू विभाग के मौजूद नहीं होने से बीडीसी सदस्यों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बीडीसी अध्यक्ष कल्पा ब्लॉक गंगा राम नेगी ने कहा कि जो भी विभाग बीडीसी सदस्यों की त्रैमासिक बैठक में मौजूद नहीं हुए उन सभी से जवाब तलब किया गया है और उन सभी विभागों से बैठक में नहीं आने क़ा कारण भी पूछा गया हैं। बीडीसी सदस्यों की इस वर्ष की यह पहली त्रैमासिक बैठक थी जिसमें कल्पा ब्लॉक में विकास कार्यों के साथ पंचायतों के लोगों की समस्याओं पर अधिकारियों से चर्चा होनी थी लेकिन सभी विभाग मौके पर नहीं होने से बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा भी छूट गई।
