By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आपदा राहत राशि के बंदरबांट के आरोपों पर कौल सिंह ने किया पलटवार.. बोले एक एक पैसे का रखा है हिसाब
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > आपदा राहत राशि के बंदरबांट के आरोपों पर कौल सिंह ने किया पलटवार.. बोले एक एक पैसे का रखा है हिसाब
himachalpolitical

आपदा राहत राशि के बंदरबांट के आरोपों पर कौल सिंह ने किया पलटवार.. बोले एक एक पैसे का रखा है हिसाब

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/05/25 at 7:29 PM
Share

मंडी:धर्मवीर(TSN)-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल दौरे के दौरान केंद्र से मिली आपदा राहत राशि को लेकर प्रदेश सरकार पर बंदरबांट करने के आरोपों के बाद कांग्रेस उग्र हो गई है। शनिवार को मंडी में प्रेस वार्ता कर वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने इन आरोपों के बाद पीएम मोदी पर पलटवार किया है। कौल सिंह ने कहा कि आपदा के दौरान हिमाचल में 12 हजार करोड़ का नुक्सान हुआ है। केंद्र से मिले एक एक पैसे का प्रदेश सरकार ने हिसाब रखा है। केंद्र की ओर से हिमाचल को मात्र 300 करोड रूपये ही मिले है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि पीएम ने गृह मंत्रालय से इस पैसे की जानकारी ली होती तो उन्हें हिमाचल आकर झूठ नहीं बोलना पड़ता।

पीएम को चुनौती…करवाए जांच

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि आपदा के समय पीएम ने हिमाचल वासियों की सुध तक नहीं ली। लेकिन आज पीएम हिमाचल आकर कह रहे हैं कि आपदा के पैसों में बंदरबांट हुई है। उन्होने चुनौती देते हुए कि यदि पीएम को लगता है कांग्रेस ने बंदरबांट की है तो वे इसकी जांच करवा सकते हैं।

गलती से जीतने के बाद भी फिल्म इंडस्ट्री को नहीं छोड़ सकती हैं कंगना

वहीं प्रेस वार्ता के दौरान कौल सिंह ने भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत पर भी निशाना साधा। कौल सिंह ने कहा कि कंगना रनौत कभी भी बॉलीवुड नहीं छोड़ सकती है और इस बात को उन्होने स्वयं कबूला है। मंडी संसदीय क्षेत्र से यदि कंगना गलती से जीतकर संसद भी पहुंच जाती हैं तो क्षेत्र के विकास के उनकी क्या प्राथमिकताएं रहेगी,इसका कोई विजन कंगना के पास नहीं है। जनता के बीचे अपनी प्राथमिकताएं रखने के सिवाय कंगना ने कांग्रेस व कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ ही बयाजबाजी की है। जबकि विक्रमादित्य सिंह ने उन्हें अपनी बड़ी बहन कहा और उनके लिए आज दिन तक कोई अभद्र टिप्पणी नहीं की।

TAGGED: Mandi congress senior leader kaul singh thakur
Chandrika May 25, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article गृह मंत्री अमित शाह बोले..राहुल बाबा अग्निवीर के बारे में फैला रहे भ्रम..जवानों को कोई नुकसान नहीं
Next Article लोकसभा चुनाव के पांच चरण में पीएम मोदी 310 पार..राहुल बाबा 40 से नीचे सिमट रहे- अमित शाह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में पत्रकार कल्याण को नई दिशा, एमडब्ल्यूबीए ने चंबा इकाई का किया गठन

Ago

एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह की सरकार को दो टूक चेतावनी

Ago

चुराह मर्डर केस में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

शिमला में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ली शपथ,मुख्यमंत्री ने दिलाया नशामुक्त हिमाचल का संकल्प

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?