By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: लोकसभा चुनाव के पांच चरण में पीएम मोदी 310 पार..राहुल बाबा 40 से नीचे सिमट रहे- अमित शाह
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > लोकसभा चुनाव के पांच चरण में पीएम मोदी 310 पार..राहुल बाबा 40 से नीचे सिमट रहे- अमित शाह
himachalpolitical

लोकसभा चुनाव के पांच चरण में पीएम मोदी 310 पार..राहुल बाबा 40 से नीचे सिमट रहे- अमित शाह

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/05/25 at 7:55 PM
Share

धर्मशाला:राहुल चावला(TSN)-केंद्रीय गृहमंत्री एवं भाजपा के स्टार प्रचारक अमित शाह ने शनिवार को धर्मशाला के पुलिस मैदान में आयोजित रैली में जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि लोकसभा चुनाव के पांच चरण में पीएम मोदी 310 पार कर गए हैं।अब सातवें चरण वालों पर 400 पार की जिम्मेदारी है। राहुल बाबा 40 से नीचे सिमट रहे हैं। अमित शाह ने कहा कि पाक ऑक्यूपाइड कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और रहेगा,हम इसे लेकर रहेंगे।

प्रदेश मुख्यमंत्री पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

शाह ने कांग्रेस पर भी सियासी निशाना साधा।शाह ने कहा कि 10 साल में यूपीए सरकार ने 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले किए।कहा कि थोड़ी गर्मी बढ़ने पर राहुल बाबा छुट्टी पर थाईलैंड, बैंकॉक चले जाते हैं। 4 जून को चुनाव नतीजों के बाद छह जून को राहुल बाबा बैंकॉक जाने वाले हैं। अमित शाह ने प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा। गृह मंत्री ने कहा कि यहां के मुख्यमंत्री ने वादाखिलाफी की। ये वादाखिलाफी, घोटालेबाज व ताला लगाने वाले हैं। शाह ने कहा कि केंद्र से आपदा के समय 3200 करोड़ रुपये की राशि भेजी, लेकिन सारा पैसा सरकार बचाने के लिए खर्च कर दिया।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस कह रही है कि पाकिस्तान के पास एटम बम है। लेकिन हम मोदी के कार्यकर्ता है,एटम बम से नहीं डरते। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि अगर ऐसा किया तो जम्मू कश्मीर में खून की नदियां बहेंगी। शाह ने कहा कि हमने अनुच्छेद 370 हटाया, खून तो क्या किसी की कंकर तक फेंकने की हिम्मत नहीं हुई। भाजपा सरकार ने नक्सलवाद, आतंकवाद को खत्म किया है। जबकि पूर्व में यूपीए सरकार के समय आलिया, मालिया, जमालिया हमला कर देता थे, लेकिन जब से केंद्र में एनडीए की सरकार आई है तब से ना तो कोई आतंकवाद की घटना हुई ना ही भ्रष्टाचार का मामला सामने आया।

गठबंधन जीत भी जाता है तो प्रधानमंत्री प्रत्याशी होगा कौन?

शाह ने कहा कि कल्पना करिये कि अगर इंडिया गठबंधन जीत भी जाता है तो उनका प्रधानमंत्री प्रत्याशी कौन होगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि वह पांच साल बारी-बारी प्रधानमंत्री बनाने का फार्मूला चलाएंगे तो क्या इस फार्मूले से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सकता है।
अमित शाह ने आरोप लगाया कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने सिर्फ भ्रष्टाचार करने का काम किया है, इसके अलावा कुछ नहीं किया। आपदा आई, हमने 3200 करोड़ रुपये भेजे, उसमें भी गबन करने का काम मुख्यमंत्री व अनके साथियों ने किया। हिमाचल वीरभूमि है। सबसे ज्यादा जवान हिमाचल से जाते हैं। देश की सुरक्षा हिमाचल के जवान सुनिश्चित करते हैं। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने वादा किया था वन रैंक वन पेंशन का, लेकिन पूरा नहीं किया। मोदी ने 2015 में वन रैंक वन पेंशन देकर सेना के जवानों का सम्मान बढ़ाया।

TAGGED: Dharamshala BJP rally
Chandrika May 25, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आपदा राहत राशि के बंदरबांट के आरोपों पर कौल सिंह ने किया पलटवार.. बोले एक एक पैसे का रखा है हिसाब
Next Article कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के हल्फनामे को लेकर भाजपा ने उठाए सवाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

2 साल से तैयार मेडिकल कॉलेज अब तक शुरू नहीं,अनुराग ठाकुर ने देरी पर उठाए सवाल

Ago

अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन, राज्य सरकार ने बदले नियम

Ago

आना में 60 लाख से बनी सब्जी मंडी का उद्घाटन, चुराह के किसानों-बागवानों को मिलेगा बड़ा लाभ

Ago

मानवता का अनूठा उदाहरण: चिंतपूर्णी में घायल बैल को मिला नया जीवन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?