By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: खज्जियार की झील .जिसमें की घास का एक छोटा टापू घूमता रहता है
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > खज्जियार की झील .जिसमें की घास का एक छोटा टापू घूमता रहता है
himachalNews

खज्जियार की झील .जिसमें की घास का एक छोटा टापू घूमता रहता है

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/03/03 at 5:17 PM
Share

चन्द्रिका -हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए न सिर्फ देश बल्कि विदेशों से भी पर्यटक पहुंचते हैं। जिला चम्बा के खज्जियार की सुंदरता भी प्राकृतिक
सौंदर्य का एक बेहतरीन उदहारण है। शायद इसलिए
वर्ष 1992 में स्विटजरलैंड के तत्कालीन वाइस काउंसलर विली टी ब्लेजर ने खज्जियार को मिनी स्विटजरलैंड का खिताब दिया था। जबकि खज्जियार को हमेशा याद रखा जाए इसके लिए स्विस अधिकारी यहाँ से एक पत्थर भी स्विटजरलैंड ले गए थे।

जिला चंबा के प्रमुख पर्यटन स्थल डलहौजी के समीप स्थित मिनी स्वि‍टजरलैंड के नाम से विख्यात खज्जियार है। हरे भरे देवदार के पेड़ों वाले घने वन क्षेत्र से घिरा खज्जियार का मैदान व यहां स्थित झील जिसमें की घास का एक छोटा टापू घूमता रहता है, पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं।
खज्जियार समुद्रतल से 1920 मीटर की उंचाई पर स्थित है। खज्जियार में हरी हरी घास से लकदक मैदान व नीले पानी वाली झील के आसपास स्थित वन क्षेत्र है। डलहौजी घूमने आने वाले पर्यटक खज्जियार की सुंदरता को निहारने यहां जरूर पहुंचते हैं।

मनोरंजक गतिविधियों सहित एडवेंचर गतिविधिया भी

खज्जियार में मनोरंजक गतिविधियों सहित एडवेंचर गतिविधिया भी हैं। इसमे पैराग्लाइडिंग, घुड़सवारी, रोलिंग बाल, बच्चे झूलों का आनन्द लेने सहित यहां पारंपरिक लोक संगीत का भी आनंद लिया जा सकता है।

खज्जी नाग मंदिर के बारे में ये है मान्यता

यहां स्थित प्राचीन खज्जी नाग मंदिर के बारे में मान्यता है कि यहां शीश नवाने के उपरांत मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है।यहां नाग मंदिर में नागदेवता की पूजा होती है। पहाड़ी स्थापत्य कला में निर्मित 10वीं शताब्दी का यह धार्मिक स्थल खज्जी नागा मंदिर के लिए जाना जाता है। मंदिर के मंडप के कोनों में पांच पांडवों की लकड़ी की मूर्तियां स्थापित हैं। मान्यता है कि पांडव अपने अज्ञातवास के दौरान यहां आकर ठहरे थे। इसके अलावा शिव और हडिम्बा देवी के अन्य मंदिर भी हैं।

TAGGED: Chamba kajjiyar
Chandrika March 3, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ऊना में सांसद खेल महाकुंभ का आगाज, 400 खिलाड़ी ले रहे भाग
Next Article कुल्लू से सारी के लिए अब दिन को भी मिलेगी बस की सेवा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह की सरकार को दो टूक चेतावनी

Ago

चुराह मर्डर केस में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

शिमला में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ली शपथ,मुख्यमंत्री ने दिलाया नशामुक्त हिमाचल का संकल्प

Ago

चंबा के ऐतिहासिक चौगान में पंचायत प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण, विकास के प्रति जताई प्रतिबद्धता

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?