राकेश,ऊना: युवाओं को खेलों से जोड़ कर उन्हें नशे जैसी बुरी लत से दूर किया जा सके इसके लिए प्रदेश भर में युवाओं के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को
जिला ऊना के इंदिरा स्टेडियम में सांसद खेल महाकुंभ भाग 2 का शुभारंभ किया गया। इस सांसद खेल महाकुंभ में भाग लेने के लिए 400 के करीब खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया हैं।
ऊना ब्लॉक का एथलेटिक्स से जुड़ा यह आख़री आयोजन है इसके बाद सांसद खेल प्रतियोगिता का ब्लॉक लेवल कासमापन आयोजन 7 तारीख को हमीरपुर में रखा गया हैं। जहां पर इन खेल प्रतियोगिताओं में विजेता रहे खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। सांसद खेल महाकुंभ कमेटी के संयोजक प्रेम ठाकुर ने बताया कि सांसद खेल महाकुंभ खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयासों से करवाया जा रहा हैं।
उनका मानना है कि खेलों में रुचि दिखाने से बच्चे नशे से दूर रहेंगे और वह पूरी तरह फिजिकल फिट रहेंगे। यह फिटनेस आगे जाकर उनके लिए अहम साबित होगी, इसलिए उनके प्रयासों से यह खेल महाकुंभ एथलेटिक्स का आयोजन करवाया जा रहा हैं।
