ब्यूरो, शिमला: खालिस्तान प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को धमकी दी गई हैं। उसने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन ना करने की सलाह दी हैं।


भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन करने पर जान से मारने की धमकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी हैं। धमकी में लिखा गया हैं राहुल गांधी कर रहे 1984 नरसंहार अपराधियों का संरक्षण। कमलनाथ और जगदीश टाइटलर के संरक्षण की भी कही गई हैं बात। बता दें कि इससे पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी सिख फॉर जस्टिस इस तरह की धमकियां देता रहा हैं।
