अनिल कुमार,किन्नौर: किन्नौर जिला में योग को घर-घर पहुंचाने की मुहिम आयुष विभाग की ओर से शुरू की गई हैं। आयुर्वेद विभाग किन्नौर में लोगों को योग सीखा रहा हैं। ज़िला आयुष अधिकारी किन्नौर इंदु शर्मा की ओर से यह सराहनीय प्रयास किया जा रहा हैं कि हर घर में योग हो लोग स्वस्थ रहे। इस के लिए इंदु शर्मा ने एक अनोखी पहल की शुरुआत की हैं। जिस से लोगों को योग करने के लिए योग शाला या अन्य स्थान पर जाने की आवश्यकता नहीं हैं।
घर बैठे ही ऑनलाइन योग की कक्षा जॉइन कर सकते हैं। आयुष विभाग किन्नौर ने ग्राम पंचायत बारंग स्थित आयुष डिस्पेंसरी ओर ग्राम पंचायत ठंगी से इसकी शुरुआत की गई हैं। बारंग में पोस्टेड योग इंस्ट्रक्टर दीपिका और ठंगी में पोस्टेड योग इंस्ट्रक्टर सुनीता की ओर से सभी ग्राम वासियों को सुबह 5:30 से 6:30 बजे तक ऑनलाइन निशुल्क योग सिखाया जाता हैं। व्हाट्सएप ग्रुप पर गूगल लिंक सभी के साथ शेयर किया जाता हैं जिसे जॉइन कर लोग योग सीख सकते हैं।
डॉ. इंदु शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन शिविर को देश के किसी भी कोने से योग का प्रशिक्षण निशुल्क आयुष विभाग किन्नौर की ओर से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोई इस ग्रुप में जॉइन करना चाहते हैं तो जिला आयुष अधिकारी डॉ. इंदु शर्मा के मोबाईल नंबर 9418 040445 ,आयुष चिकित्सक डॉक्टर अमन यादव,बारंग 9466124730 और फार्मेसी ऑफिसर मान सिंह ठंगी 89459002101 से संपर्क कर सकते हैं।
इच्छुक व्यक्ति को इस ग्रुप में एड कर लिया जाएगा। डॉ.इंदु शर्मा ने कहा कि उच्च रक्तचाप,मधुमेह जैसे रोग इस तरह के रोगों को स्वास्थ्य,जीवनशैली अपना कर रोका जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि वैलनेस सेंटर नाको में डॉक्टर मनोज की ओर से आयुर्वेदिक पद्धति से कुसाध्य, संधि रोग जैसे अर्थराइटिस, फ्रोजन शोल्डर एवं साइटिका इत्यादि जैसे जटिल रोगों को ठीक किया जा रहा हैं। जिला आयुष अधिकारी ने कहा कि सभी आयुष चिकित्सक पूर्ण सेवा निष्ठा के साथ जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए तत्पर व कर्मबध हैं।
