नाहन : देवेन्द्र कुमार- सरकार के निर्देशों के बाद सिरमौर जिला प्रशासन सूखे को लेकर अलर्ट है। उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने 1 सप्ताह के भीतर अधिकारियों को सूखे के नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए है।
कृषि और बागवानी महकमे के अधिकारियों को फसलों के नुकसान की रिपोर्ट सौंपनी होंगी। उपायुक्त द्वारा जलशक्ति महकमें को पेयजल स्त्रोतों की निगरानी के भी निर्देश जारी किए हैं । जिला में कई पेयजल योजनाओं का जलस्तर घट रहा है। मीडिया से बात करते हुए डीसी सिरमौर रामकुमार गौतम ने कहा कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद 20 मार्च तक सूखे से हुए नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों के बाद ही सूखे से हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा।
डीसी ने यह भी कहा कि जिला में 1450 के करीब पेयजल योजनाएं है । जिसमें से कुछ पेयजल योजनाओं में जलस्तर में कमी दर्ज हुई है। ऐसे में जल शक्ति महकमे को निर्देश दिए गए है कि पेयजल योजना पर लगातार निगरानी रखें ताकि पेयजल सप्लाई कम होने की स्थिति में आवश्यक कदम उठाए जा सके।
