राकेश, ऊना(TSN): हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ जिला ऊना का त्रिवार्षिक चुनाव सत्र 2023-2026 रविवार को मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश गौतम व पर्यवेक्षक हाकम राणा की देखरेख में बीआरसी भवन ऊना में संपन्न हुए। यह चुनाव हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान के दिशा निर्देशों के अनुसार स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से संवैधानिक तरीके से करवाए गए। नई कार्यकारिणी की कमान एक बार फिर डॉ. किशोरी लाल शर्मा को अध्यक्ष ओर महासचिव राजन शर्मा एवं वित्त सचिव अशोक कुमार के हाथों में सर्व समिति से निर्विरोध रूप से सौंपी गई।
स्टेट चीफ पैटर्न मनोहर लाल, सीनियर वाईस प्रेसिडेंट संजीव ठाकुर, जिला पैटर्न सोम लाल धीमान की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी के गठन से पहले पुरानी कार्यकारिणी के 3 साल पूरा हो जाने पर उसे भंग कर दिया गया और नई कार्यकारिणी का संवैधानिक तरीके से गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में डॉ. किशोरी लाल को अध्यक्ष राजन शर्मा को महासचिव अशोक कुमार को कोषाध्यक्ष, रंजीत कुमार को सीनियर वाईस प्रेसिडेंट चुना गया।
किशोरी लाल ने कहा की अध्यापकों के हितों की रक्षा व अधिकारों की ल+ड़ाई के लिए सरकार के साथ वार्ता कर उन्हें हल करने की पूरी कोशिश की जाएगी। इसके साथ में पुरानी पेंशन बहाली के लिए पूरे हाउस में हिमाचल प्रदेश सरकार का सबने धन्यवाद किया।उन्होंने कहा कि आप सभी का साथ एवं सहयोग आपेक्षित हैं, जिससे हम छात्रहित एवं अध्यापक हित से संबंधित सभी समस्याओं को सरकार एवं प्रशासन के समक्ष रख सकेगें।
