बिलासपुर : सुभाष ठाकुर ( TSN)- घुमारवीं थाना के तहत कसोहल पुल के समीप सिर खड्ड में डूबने से दो यूवकों की मौ+त हो गई। दोनो युवक नहाने के लिए सीर खड्ड में उतरे तो दोनो युवकों की पानी में डूब जानें से मौ+त हो गई है ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान 20 वर्षीय प्रिंस गांव डंगारऔर युवराज उम्र 18 वर्ष बल्दवाड़ा के तौर पर हुई है । यह हा+दसा रविवार शाम करीब 6 बजे के आसपास हुआ है । यह दोनों युवक निजी आईटीआई में प्रशिक्षण कर रहे है। दोनो युवक मोरसिंघी के नजदीक घ्याणा गांव में बिजली की वायरिंग करने गए हुए थे ,दोनों युवक अपना काम खत्म करने के बाद घर की ओर लोट रहे थे, तो दोनों युवक सीर खड्ड के पास नहाने चले गए और गहरे पानी का अंदेशा होते हुए पानी में छलांग लगा दी । दोनो युवक पानी में डूबने लग गए तो साथ में ही नजदीक नहा रहे अन्य युवकों ने उन्हें देख लिया और मौके पर पहुंच गए और उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया,काफी मशकत के बाद दोनों युवकों को बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल ले जाया गया,जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । घुमारवीं पुलिस ने दोनों युवकों के श+व को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगामी कार्रवाई जारी है ।
