हमीरपुर,अरविन्द सिंह(TSN)-शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के खेल मैदान में कोरियन ग्रास उग गई है।अगले दो महीनों में यह मैदान हरी भरी घास से आकर्षण का केंद्र बनेगा।जिससे खिलाडिय़ों और विद्यार्थियों को अधिक सुविधा मिलेगी।वर्तमान में मैदान के चारों ओर पक्की निकासी,नालियां और नालियों के उपर फुटपाथ का निर्माण किया गया है.इसी के साथ ही जल भंडारण के लिए अंडर ग्राउंड टैंक का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है।
कोरियन ग्रास एक धीमी गति से बढ़ने वाली 12 मास की घास प्रजाति
बता दे कि कोरियन ग्रास एक धीमी गति से बढ़ने वाली 12 मास की घास प्रजाति है। घास महीन मुलायम बनावट और घनी होती है। इसमें खरपतवार प्रतिरोधी चटाई बनाने की क्षमता होती है जिसके कारण खेल मैदानों में खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए यह घास लगाई जाती है।
लोक निर्माण विभाग के एसडीओ संजय कटोच ने बताया कि बाल स्कूल खेल मैदान का कार्य दो चरणों में पूरा है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में मैदान को समतल करने और चारों ओर पक्की निकासी नालियां,फुटपाथ और जल भंडारण के लिए अंडर ग्राउंड टैंक का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में खेल मैदान में अंडर ग्राउंड कोरियन ग्रास लगाई गई है। उन्होंने कहा कि पहले चरण का एस्टीमेंट 27 लाख रूपये का बना था जबकि दूसरे चरण का 60 लाख रुपये का बना था जो कि पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि ग्रास लगा दी है जिसे विकसित होने के लिए एक माह लगेगा । उन्होंने कहा जल्द ही मैदान घास से सराबोर होगा जिससे खिलाडिय़ों को काफी सुविधा मिलेगी।
मैदान पर किए जा रहे 68 लाख रुपये खर्च
मुश्ताक मोहम्मद प्रधानाचार्य बाल स्कूल हमीरपुर ने बताया मैदान में फुटपाथ बनाने का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। जल्द ही मैदान घास से सराबोर होगा,जिससे खिलाडिय़ों को काफी सुविधा मिलेगी।उन्होंने बताया कि मैदान पर 68 लाख रुपये खर्च किये जा रहे है।
