बिलासपुर,सुभाष ठाकुर(TSN)-धर्मशाला क्रिकेट मैदान के बाद अब बिलासपुर का लुहनु क्रिकेट मैदान भी इंग्लैंड की तर्ज पर ग्रास स्टीचिंग सुविधा वाला भारत का दूसरा मैदान बन जाएगा ।बुधवार को लुहनु मैदान में यह कार्य पूरा किया जा रहा है, जिससे स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिल सकेंगी।
इस संबंध में जिला क्रिकेट संघ के महासचिव विशाल जगोता ने जानकारी दी कि सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयासों से यह अत्याधुनिक तकनीक यहां पहुंची है। वर्ल्ड कप के दौरान धर्मशाला क्रिकेट मैदान में इस तकनीक का सफल प्रयोग हुआ था,जिसके बाद अनुराग ठाकुर ने एचपीसीए को इसे बिलासपुर में भी लागू करने के निर्देश दिए थे.बिलासपुर में 100 बच्चों की क्रिकेट अकादमी है,जो इस सुविधा से लाभान्वित होंगे।इस नई सुविधा के लिए समस्त क्रिकेट संघ और क्रिकेट प्रेमियों ने अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।
