सोलन : योगेश शर्मा ( TSN)- सरकार से सब्सिडी न मिलने को लेकर आज हिमाचल प्रदेश के सभी अस्पतालों में लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर कृष्ना लैब ने अपनी लैब बंद कर दी है । जिस कारण लोगों को निजी लैबों में जाकर टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं और अस्पताल में सुबह से ही लंबी लाइन लगी हुई है। अस्पताल में टेस्ट सुविधा ना मिलने को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा है कि कृष्ना कंपनी का काम संतोषजनक नहीं है, जहां तक उनकी देनदारी का सवाल है वह उन्हें दी जाएगी, लेकिन अगर वो छोड़ना चाहते हैं तो प्रक्रिया कहते हैं छोड़ें।
लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा
स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार की जितनी भी लैब है वह सक्षम है कि लोगों को बेहतर सुविधा दी जाए लेकिन लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं आने दी जाएगी। हिमाचल प्रदेश में आज कृष्ना लैब द्वारा लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर सभी बड़े अस्पतालों में कृष्ना लैब द्वारा टेस्ट सुविधा को बंद कर दिया गया है,जिस कारण सुबह से ही अस्पताल में टेस्ट की सुविधा लोगों को नहीं मिल पा रही है । हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी शिमला में रोजाना 4000 से ज्यादा मरीज पहुंचते हैं, इसी तरह अन्य मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रोजाना 500 से 2000 और इससे ज्यादा की ओपीडी अस्पताल में होती है,लेकिन टेस्ट सुविधा न मिलने के चलते लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बहरहाल सरकार कृष्ना लैब के इस रवैये को किस तरह से देखती हैं और किस तरह से लोगों को आगामी दिनों में टेस्ट की सुविधा का फायदा मिलता है, यह देखने लायक होगा,लेकिन कृष्ना लैब बंद होने की वजह से लोगों को आज अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है और निजी लैबों में जाकर टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं।
