By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आपदा में सबकुछ खो चुके कुकलाह प्रभावितों से फौरी राहत के नाम पर मजाक..दिए सिर्फ 5 हजार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > आपदा में सबकुछ खो चुके कुकलाह प्रभावितों से फौरी राहत के नाम पर मजाक..दिए सिर्फ 5 हजार
himachalNews

आपदा में सबकुछ खो चुके कुकलाह प्रभावितों से फौरी राहत के नाम पर मजाक..दिए सिर्फ 5 हजार

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/09/18 at 3:04 PM
Share

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- मॉनसून सीजन के दौरान हिमाचल प्रदेश में आई त्रासदी से सैकड़ो परिवार पूरी तरह से बेघर हो गए हैं। इनमें से बहुत से लोगों के पास तन पर पहने कपड़ों के सिवाय और कुछ भी नहीं बचा है। कुछ ऐसी ही कहानी है सराज विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले कुकलाह गांव के प्रभावितों की।

कुहलाह गांव के 12 परिवार पूरी तरह से बेघर हो गए हैं। इनके पास शरीर पर पहने कपड़ों के अलावा कुछ भी नहीं बचा है। इन लोगों का कहना है कि पहले तो कुदरत के कहर ने इनका सबकुछ छीन लिया,जिसका गम भुलाये नहीं भूल रहा है। वही जब सरकार से मुआवजा लेने की बात आई तो इनके साथ प्रशासन द्वारा भद्दा मजाक किया जा रहा है। इन लोगों बक आरोप है कि पहले तो प्रशासन ने फौरी राहत के तौर पर इन्हें मात्र पांच- पांच हजार की राशि थमा दी। वहीं जब सरकार के एलान के अनुसार एक-एक लाख रुपया मुआवजा लेने की बारी आई तो प्रशासन ने इतनी औपचारिकताएं बता दी कि जो 5 हजार मिले हैं वह भी खर्च हो गए। कुकलाह गांव के प्रभावित धर्म चंद और भागीरथ ने बताया कि आपदा के एक सप्ताह बाद जब मीडिया में खबर लगी तब जाकर इन्हें पांच हजार की राशि मिली थी और अब एक महीना बीत जाने के बाद भी सरकार व प्रशासन की तरफ से कोई राहत नहीं मिल पाई है। इनसे ऐसे-ऐसे कागजात मांगे जा रहे हैं जोकि घर के साथ ही दब गए हैं, अब उन्हें कहां से लेकर आएं। इन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इन्हें जल्द से जल्द उचित मुआवजा अदा किया जाए।

बता दें कि बीती 23 अगस्त को आई आपदा में कुकलाह गांव में 12 घर पूरी तरह से जमींदोज हो गए थे। इनके पास अब रहने के लिए कोई स्थान नहीं बचा है। प्रभावित गीता देवी और फते राम ने बताया कि उन्हें प्रशासन की तरफ से जो तिरपाल दिए गए हैं उनके तंबू बनाकर वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। स्थानीय लोग कुछ मदद कर रहे हैं और कुछ अस्थायी ठीकाने भी बनाए हैं लेकिन सरकार जल्द से जल्द जमीन उपलब्ध करवाकर घर बनाकर दे।

TAGGED: Mandi Kuklah affected people
Chandrika September 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हमीरपुर के संधोल मार्ग पर सड़क से नीचे पलटा गैस सिलेंडर का टेंपू, सिलेंडर फ+टने से हुए ध+माके
Next Article बिलासपुर की गोबिंद सागर झील में अब शुरू होंगी क्रूज, मोटर स्पीड बोट्स, पैडल बोट्स और शिकारा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?