अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): हमीरपुर से संधोल मार्ग पर गैस सिलेंडर का टेंपू सड़क से नीचे पलट गया। जाखू के समीप हुई इस घटना के चलते टेंपू में भरे गए गैस के सिलेंडरों में ध+माके होने लगे और एक क बाद एक गैस सिलेंडर फ+टने लगे।
गनीमत यह रही कि इस हा+दसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ हैं। वहीं टेंपू चला रहे चालक ने भी टेंपू से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई हैं। हा+दसे की सूचना मिलते ही पुलिस व अग्निशमन की टीम में मौके पर पहुंची। वहीं एतिहयात के तौर पर क्षेत्र में आम जनता को सड़क मार्ग से दूर कर सड़क मार्ग भी बंद करवाया गया हैं।
