कुल्लू/मनमिन्दर अरोड़ा-देश की संसद में आयोजित हो रहे राष्ट्र के नायकों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भारत सरकार के युवा मामले विभाग नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित राज्य स्तर के प्रतिभागियों को भाग लेने का मौक़ा मिला हैं ।
25 दिसम्बर को संसद के केंद्रीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम अटल विहारी वाजपेयी एवं मदन मोहन मालवीय की जयंती पर दोनों राष्ट्रीय नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए देश के 25 युवा प्रतिभागियों का चयन किया गया है। इनमें से आठ युवा प्रतिभागियों को देश की संसद में दोनों ही राष्ट्रीय नायकों के प्रति अपने विचार रखने का मौक़ा मिलेगा।इनमे से कुल्लू ज़िला की सैंज घाटी के रैला की दीक्षा ठाकुर का चयन किया गया है । बता दे कि ज़िला युवा संसद कार्यक्रम जिसका ऑनलाइन माध्यम से आयोजन किया गया था।इसमें सैंज घाटी के रैला की दीक्षा ठाकुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया था।वही राज्य स्तर पर भी आयोजित राज्य युवा संसद में दीक्षा ठाकुर द्वारा आठवाँ स्थान प्राप्त किया गया ।
