मंडी/परी शर्मा- सुन्दर नगर भाजपा मंडल ने कांग्रेस सरकार की जनविरोधी निर्णय का विरोध प्रदर्शन किया। विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा जनता के हितों व सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जो सरकारी संस्थान खोले थे, उन्हे राजनैतिक द्वेष के चलते बन्द करने के आदेश दिए हैं, जो न केवल जनविरोधी है बल्कि सरासर सत्ता का दुरूपयोग है।
राकेश जम्वाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने लोकतांत्रिक व्यवस्था का निर्वहन करते हुए प्रदेश की कमान कांग्रेस पार्टी को सौंपी लेकिन कांग्रेस पार्टी ने सत्ता प्राप्त करते ही जनमत का अपमान करते हुए बदला- बदली की भावना से जनविरोधी निर्णय लेने शुरू कर दिए हैं। वर्तमान सरकार ने सुन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र के अर्न्तगत विभिन्न कार्यालयों जो पुर्व भाजपा सरकार द्वारा जनहित में खोले गए थे को रद्द करने से जनता में भारी रोष है और उन्हें असुविधाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। कांग्रेस सरकार यह सब निर्णय केवल राजनैतिक प्रतिशोध की भावना से ले रही है ,जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है ।
TAGGED:
Sunder nagar BJP protest
Chandrika
