By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कुल्लू के हैप्पी वर्मा ने पूरी की अबू धाबी डेजर्ट चैलेंज… उत्तरी भारत से एकमात्र युवा ने लिया था रैली में भाग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कुल्लू के हैप्पी वर्मा ने पूरी की अबू धाबी डेजर्ट चैलेंज… उत्तरी भारत से एकमात्र युवा ने लिया था रैली में भाग
himachalNews

कुल्लू के हैप्पी वर्मा ने पूरी की अबू धाबी डेजर्ट चैलेंज… उत्तरी भारत से एकमात्र युवा ने लिया था रैली में भाग

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/03/08 at 3:54 PM
Share

कुल्लू:मनमिंदर अरोड़ा (TSN)-विश्व की सबसे कठिन रैली मानी जाने वाली यूएई के अबू धाबी डेजर्ट चैलेंज को कुल्लू के हैप्पी वर्मा ने पूरा किया है। दावा है कि इस डेजर्ट चैलेंज को पूरा करने वाले हैप्पी वर्मा उत्तर भारत से इकलौते भारतीय हैं। आज तक उतर भारत से कोई भी इस चैलेंज को पूरा नहीं कर पाया है। हालांकि, डेजर्ट चैलेंज में भारत के कुल तीन प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। जिला कुल्लू के अखाड़ा बाजार के रहने वाले हैप्पी ने दुबई के अबू धाबी में आयोजित डेजर्ट रैली को पूरा कर भारत का नाम रोशन किया है।

हैप्पी उत्तरी भारत से एकमात्र युवा थे जिन्होंने अबू धाबी में इस डेजर्ट रैली में भाग लिया है। ऐसे में अब राइडर हैप्पी ने प्रदेश सरकार से भी मांग रखी है कि हिमाचल के अलावा उत्तरी भारत में भी कहीं ऐसे राइडर है जो इस रैली को पूरा करने की क्षमता रखते हैं। लेकिन सरकार के द्वारा उनके लिए विशेष रूप से प्रशिक्षण के व्यवस्था की जानी चाहिए।

उत्तरी भारत के राइडर को प्रशिक्षण की व्यवस्था दे सरकार

ढालपुर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए राइडर हैप्पी ने बताया कि यह डेजर्ट रैली दुनिया के सबसे खतरनाक सेंड डेजर्ट रैली के रूप में जानी जाती है और इसे पूरा करना काफी मुश्किल भरा काम है। ऐसे में उन्होंने इस डेजर्ट रैली के दूसरे भाग में हिस्सा लिया और इसमें वह 25वें नंबर में पूरा करने में सफल रहे हैं। उन्होंने बताया कि रेत के समंदर में यह रैली 2146 किलोमीटर तिथि और 5 दिन के भीतर इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। जिसे उन्होंने पार किया है। उन्होंने बताया कि पूरे भारत से मात्र तीन युवाओं ने इस रैली में भाग लिया। जिसमें एक केरल और एक राइडर नागपुर से था। ऐसे में उन्होंने इस रैली को तय समय में पूरा कर भारत का नाम अब विश्व स्तर पर रोशन किया है। राइडर हैप्पी ने बताया कि इससे पहले उन्होंने हिमाचल में रेड द हिमालयन रैली में भी भाग लिया था और उसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय स्तरीय रैली में भी हिस्सा लेकर उसे पूरा किया था। जिसके बाद उन्होंने अबू धाबी में आयोजित होने वाली रैली के लिए आवेदन किया था। ऐसे में अब उन्होंने इस रैली को भी पार किया है। अब प्रदेश सरकार व उत्तरी भारत के अन्य राज्यों की सरकार को चाहिए कि जिस तरह से डेजर्ट रैली के लिए भारत के दक्षिणी इलाकों में सरकार के द्वारा कोच की व्यवस्था की जाती है। इस तरह की व्यवस्था हिमाचल व उत्तरी भारत के राज्यों के लिए भी की जानी चाहिए। ताकि यहां के राइडर भी इस तरह की डेजर्ट रैली व अंतरराष्ट्रीय रेलिया में अपने प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर सके।

TAGGED: Kullu Abu Dhabi Desert Challenge
Chandrika March 8, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ऐतिहासिक गसोता महादेव मंदिर में हैं स्वयं भू शिवलिंग… महाशिवरात्रि पर्व पर हुई विशेष पूजा
Next Article राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने केंद्र मंत्री अमित से की मुलाकात… प्रदेश सरकार को लिया निशाने पर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

किसान सभा ने धर्मशाला में रैली निकालकर बुलंद की किसानों-मजदूरों की आवाज

Ago

जरूरतमंदों के लिए महादान का मौका, आगामी 14-15 अगस्त को लगाए जाएंगे रक्तदान शिविर

Ago

हमीरपुर में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, विधायक आशीष शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

Ago

ऊना के एमसी पार्क में गूंजा ‘वंदे मातरम’, हिमाचल पुलिस ब्रास बैंड ने बांधा देशभक्ति का समां

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?