Una, Rakesh-हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में निर्माणाधीन अस्पताल की इमारत में काम कर रहे एक मजदूर की गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लखविंदर कुमार (पुत्र गनोर राय), निवासी बिहार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, लखविंदर तीसरी मंजिल पर काम कर रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुँचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए डेड हाउस में रखा गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।इस हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या मजदूरों को ऊंचाई पर काम करने के लिए सेफ्टी बेल्ट उपलब्ध करवाई गई थी या नहीं। अगर सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग किया गया होता, तो शायद लखविंदर की जान बच सकती थी।
