Hamirpur, Arvind-हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में पूर्व सैनिकों के लिए कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसको लेकर पूर्व सैनिक रोजगार कक्ष, हमीरपुर में प्रमाण पत्रों की जांच और इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं।
मंगलवार को बिलासपुर जिले के पूर्व सैनिकों को बुलाया गया था, जबकि बुधवार को हमीरपुर जिले के पूर्व सैनिकों के दस्तावेजों की जांच की गई। इस दौरान उनकी ऊँचाई भी मापी गई, जिसके लिए विशेष उपकरण उपलब्ध करवाए गए थे।योग्य उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर इन्हें पुलिस विभाग में नियुक्त किया जाएगा। पूर्व सैनिक कोटे के अंतर्गत कुल 123 पदों को भरा जाना है, जिनमें सामान्य वर्ग के 74, अनुसूचित जाति के 24 और अनुसूचित जनजाति के 9 पद शामिल हैं।पूर्व सैनिक रोजगार कक्ष के जिला अधिकारी रविंद्र कुमार ठाकुर ने बताया कि मंगलवार से इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि तिथियां जिलावार तय की गई हैं और उसी के अनुसार पूर्व सैनिकों को बुलाया जा रहा है।
