बिलासपुर/सुभाष ठाकुर – खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिंद्र गर्ग ने विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं की ग्राम पंचायत लेहड़ी सरेल और बरोटा पंचायतों में लगभग 170 लाख रुपए के उद्घाटन व शिलान्यास किए। खाद्य मंत्री ने लैहडी सरेल पंचायत के गांव सरेल में 4 लाख 50 हजार रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक शेड का उद्घाटन, गांव लौहट में 14 लाख रुपए के पानी के बोरवेल का लोकार्पण, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डुमैहर में 10 लाख की राशि से निर्मित स्टेडियम का उद्घाटन, दोमेहड़ा-सुसनाल रोड पर 15 लाख से बनने वाले पुल का शिलान्यास, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटा में 22 लाख रुपए से निर्मित लाइब्रेरी तथा आर्ट एंड क्राफ्ट रूम का उद्घाटन, गांव बरोटा में 15 लाख 50 हजार रुपए पानी के बोरवेल का उद्घाटन तथा पब्लिक लाइब्रेरी का शिलान्यास किया। खाद्य मंत्री ने 85 लाख रूपए से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुसनाल के भवन का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत में लोगों की आवश्यकताओं व जरूरतों के अनुरूप एक समान विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि लोगों को गांव में घर द्वार के समीप ई मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के क्षेत्र में सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किया है। उन्होंने कहा कि लैहडी सरेल पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों पर लगभग 60 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। बिजली की लो वोल्टेज की समस्या के समाधान के शीघ्र ही ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा रहा है। पेयजल जल की समस्या के समाधान के लिए तीन बोरबैल और एक ओवरहैड टैंक स्थापित किए गए। उन्होंने कहा कि लैहडी सरेल की सड़क को पक्का करने का कार्य प्रगति पर है।
