बिलासपुर/सुभाष ठाकुर – नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र के नए जलषक्ति विभाग के डिविजन का शुभारंभ कोठीपुरा में राज्यसभा सॉसद डा0 सिकन्दर कुमार ने किया। इस अवसर पर श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा विषेश रूप से उपस्थित रहे। रणधीर शर्मा ने जलशक्ति विभाग के नए डिविजल खुलने पर कहा कि श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की हमेशा कठिनाई रहती थी। इस बात को मुख्यमन्त्री के समक्ष रखा और उन्होने इसे कैबीनेट में एकदम स्वीकृति दे दी। अब कोठीपुरा में जलशक्ति विभाग के नए डिवीजन ने आज से कार्य करना शुरू कर दिया है। सभी पदों को भी कर भर दिया गया है। उन्होने कहा कि पिछले पांच वर्षों का कार्यकाल में इस विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नही रखी।
वंही राज्यसभा सांसद डा सिकन्द्र कुमार ने अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन में कहा कि भाजपा ही दलितों और आदिवासियों की हितैषी है। इसका ताजा उदाहरण राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू हैं जिन्हे भाजपा ने देश के सर्वोच्च पद पहुंचाया। 2014 में जब नरेन्द्र मोदी की सरकार बनी तो सबसे पहले दलित वर्ग से रामनाथ कोविन्द को रास्ट्रपति बनाया गया था। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने तो बाबा साहेब अम्बेदकर को भी उचित सम्मान नही दिया और उन्हे भारत रत्न के लिए 40 वर्ष का इन्तजार करना पडा। लेकिन केन्द्र में भाजपा सरकार आने के बाद बाबा अम्बेडकर साहेब से जुडे स्थानो को स्मारकों मे बदला है। भाजपा में आम कार्यकर्ता पार्टी के सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है जिसका उदाहरण भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा हैं जबकि कांग्रेस में नेतृत्व एक कुनबे तक ही सीमित रहता है। अब तो हालत ऐसी हो गई हेै कि कोई भी कांग्रेस का अध्यक्ष नही बनना चाहता। उन्होने इस विधानसभा क्षेत्र को विभिन्न कार्यों के लिए 25 लाख रूपये देने की घोशणा की और कहा कि इस बार श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र में कमल का फूल खिलना चाहिए।
