By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हाउस टैक्स के रूप में उपभोक्ताओं के पास फंसा हैं नगर परिषद हमीरपुर का लाखों रूपया,रेगुलर डिफॉल्टर्स को जारी होंगे नोटिस
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हाउस टैक्स के रूप में उपभोक्ताओं के पास फंसा हैं नगर परिषद हमीरपुर का लाखों रूपया,रेगुलर डिफॉल्टर्स को जारी होंगे नोटिस
himachalNews

हाउस टैक्स के रूप में उपभोक्ताओं के पास फंसा हैं नगर परिषद हमीरपुर का लाखों रूपया,रेगुलर डिफॉल्टर्स को जारी होंगे नोटिस

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/05/28 at 1:04 AM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर : नगर परिषद हमीरपुर का 25 लाख के करीब का हाउस टैक्स गृहकर दाताओं के पास फंसा हुआ हैं। वर्ष 2022-23 में एक करोड़ 47 लाख रुपए वसूला जाना प्रस्तावित था, हालांकि हाउस टैक्स के रूप में नगर परिषद को एक करोड़ 22 लाख के लगभग ही राशि प्राप्त हुई जिसके लिए नगर परिषद हमीरपुर की तरफ से 31 मार्च तक हाउस टैक्स जमा करवाने पर 10 फीसदी तक छूट का भी प्रावधान रखा गया था। यदि पुराना बकाया जोड़ा जाए तो नगर परिषद की पेंडेंसी लगभग डेढ़ करोड़ के आसपास पहुंच गई हैं। समय पर हाउस टैक्स जमा ना करवाने की सूरत में बकाया राशि लगातार बढ़ती जा रही हैं।
सूचना है कि कई गृहकर दाताओं के पास लाखों रुपए फंसे हुए हैं और नगर परिषद की ओर से कई बार हाउस टैक्स की अदायगी ना करने वाले डिफाल्टर को टैक्स भरने के लिए कहा गया था। नगर परिषद हमीरपुर में अब ऐसे डिफॉल्टरों के खिलाफ कड़ा संज्ञान लेते हुए उन्हें नोटिस भेजने की तैयारी कर ली हैं। नोटिस निकाल कर इन्हें हाउस टैक्स जमा करने के लिए कहा जाएगा। यदि नोटिस निकालने के बाद गृह कर की अदायगी नहीं हुई तो फिर नगर परिषद कानूनी कार्रवाई भी कर सकता हैं।
बता दें कि नगर परिषद हमीरपुर के तहत 5000 से अधिक घर पंजीकृत हैं, जोकि नगर परिषद को गृह कर अदा करते हैं। इनमें से कई करदाता ऐसे हैं जिन्होंने लंबे समय से गृह कर की अदायगी नहीं की हैं। गृह करदाताओं की मनमानी के चलते ही नगर परिषद लाखों रुपए के गृह कर को वसूलने में कामयाब नहीं हो पा रही हैं। नगरपरिषद के पास पूर्व में 1 करोड़ 20 लाख रुपए की पेंडेंसी चल रही थी और अब 25 लाख की इसमें और बढ़ोतरी हो गई हैं।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता ने बताया कि 25 लाख रुपए गृह कर इस वर्ष का गृहकर दाताओं के पास फंसा हुआ हैं। कुल मिलाकर डिफॉल्टर्स के पास नगर परिषद का लगभग डेढ़ करोड़ रुपया फंस गया हैं। बहुत जल्द नगर परिषद डिफाल्टरों को नोटिस निकालेगा। नोटिस के बावजूद यदि गृह कर जमा नहीं करवाया तो फिर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
TAGGED: Consumers, defaulters, hamirpur, house tax, lakhs, Municipal Council, notices, stuck
admin May 28, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बारालाचा में भारी बर्फ़बारी के बीच फंसे 250 पर्यटक, 13 से 14 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन रहा सफ़ल
Next Article चंबा जिला में हुई बारिश ओर ओलावृष्टि ने तबाह की किसानों, बागवानों की फसल, उठाना पड़ रहा नुकसान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्वारघाट में जश्न: अमरजीत सिंह बंगा बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

Ago

नूरपुर में नए सीडीपीओ सुभाष चंद ने संभाला पदभार, योजनाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

Ago

फोरलेन के बाद मंद पड़ा कारोबार, बिलासपुर में रोजगार बढ़ाने को बड़े संस्थान की मांग

Ago

हमीरपुर में ज्ञापन: धर्मांतरण और रिश्तों से जुड़े अपराधों पर सख्त कानून की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?