मंजूर पठान,चंबा: चंबा जिला के पहाड़ी इलाकों में देर रात हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों और बागवानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा हैं। बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि ज चलते किसान और बागवान परेशान हो गए हैं। पहाड़ी इलाकों में देर रात हुई मूसलाधार बारिश से किसानों की मक्की की फसल बर्बाद हो गई है और खेतों में बड़े बड़े नाले बन गए हैं। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में वागवानों के सेब के बगीचों में ओलावृष्टि होने से सेब पूरी तरह से दागी हो गए हैं जिसके चलते आने वाले समय में बागवानों को इनका लाभ नहीं मिलने वाला हैं।
फ़सलों को हुए नुकसान से परेशान किसानों और बगवानों ने सरकार से मांग करते हुए कहा है कि उनकी आर्थिक रूप से सहायता की जाए ताकि उन्हें परेशानियों का सामना ना करना पड़े। बता दें कि पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों और बागवानों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही हैं।
