बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – सदर थाना के तहत चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर कोठीपुरा के पास सीमेंट से लोड ट्रक जलकर राख हो गया। आग की इस घटना में करीब 2500000 रुपए के नुकसान का अनुमान है। हालांकि अभी तक ट्रक में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोठीपुरा में देर रात सीमेंट से लोड ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक में 240 बोरिया सीमेंट की लोड थी। हालांकि आग की इस घटना के दौरान स्थानीय लोगों की ओर से भी सहयोग किया गया, लेकिन सभी प्रयास असफल रहे। वही अग्निशमन केंद्र बिलासपुर को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन केंद्र बिलासपुर की टीम दमकल वाहन सहित मौके पर पहुंचे। वही ट्रक में लगी आग को नियंत्रित किया, लेकिन तब तक ट्रक के साथ ही सीमेंट भी पूरी तरह से जलकर खराब हो चुका था। इस बारे में अग्निशमन केंद्र बिलासपुर के शिफ्ट प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि आग की घटना में 2500000 का नुकसान हुआ है। जिसके चलते आगामी कार्यवाही की जा रही है। वहीं केंद्र कर्मचारियों की ओर से इस दौरान करीब 50 लाख रुपए की संपत्ति आग की भेंट चढ़ने से बचाई है।
