By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आज अंतिम चरण का चुनाव..हिमाचल के विभिन्न पोलिंग बूथों पर बीजेपी नेताओं ने किया मतदान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > आज अंतिम चरण का चुनाव..हिमाचल के विभिन्न पोलिंग बूथों पर बीजेपी नेताओं ने किया मतदान
electionhimachal

आज अंतिम चरण का चुनाव..हिमाचल के विभिन्न पोलिंग बूथों पर बीजेपी नेताओं ने किया मतदान

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/06/01 at 10:58 AM
Share

शिमला:चन्द्रिका (TSN)-आज अंतिम चरण का चुनाव है, जिसके लिए हिमाचल प्रदेश के विभिन्न पोलिंग बूथों पर सुबह से लोगों की लम्बी कतारे लगना शुरू हो गई. वहीं इस परीक्षा का पेपर देने आज राजनेता भी पोलिंग बूथ पर पहुंचे और वोट किया.लोकतंत्र के इस महापर्व की यही खूबसूरती है कि यहां जनता अपना नेता चुनती है. हालांकि कुर्सी मिलने के बाद भले ही नेताओं के पीछे जनता को भागना पड़ता है या यूं कहें कि फिर इनके दर्शन करना मुश्किल होता है, लेकिन आज मतदान के दिन राजनेता भी आम लोगों की तरह ही अपनी बारी का इंतजार करते हुए नज़र आए. प्रदेश के विभिन्न पोलिंग बूथ पर आज सुबह का कुछ इस तरह का नजारा देखने को मिला.

भाजपा नेता परिवार के साथ पहुंचे मतदान केंद्र पर

पूर्व सीएम एव नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले औहन पोलिंग स्टेशन पर परिवार सहित मतदान किया.भाजपा प्रत्याशी कंगना रनोत भी मंडी पोलिंग बूथ पर वोट करने पहुंची.इस दौरान उन्होंने देश में 400 पार व प्रदेश में चार की चार सीट जीतने का दावा किया.वहीं बिलासपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मतदान करने से पहले अपने घर पर पूजा अर्चना की और इसके बाद वो अपने परिवार के साथ वोट करने पोलिंग बूथ पर पहुंचे.हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी अपने गांव समीरपुर में परिवार सहित मतदान करने पहुंचे।धर्मशाला में होने वाले उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने भी मतदान किया.मतदान करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश के साथ प्रदेश में भी भाजपा सरकार बनाएगी.इस मौके पर हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने भी सुबह 7:00 बजे आकर लाइन में मतदान किया।इस अवसर पर विधायक आशीष शर्मा ने लोगों से कहा कि वह लोकतंत्र के महापर्व में मतदान करके अपनी आहुति अवश्य दें।

TAGGED: Shimla Last phase of elections today
Chandrika June 1, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आज लोकतंत्र का महापर्व…ऊना में कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने किया मतदान
Next Article प्रदेश के राज्यपाल, सीएम, डिप्टी सीएम समेत कांग्रेसी नेताओं ने किया मतदान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चंबा में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, तीन की मौत

Ago

बिलासपुर में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 4.100 किलोग्राम चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस पर शिमला में वॉकाथॉन व साइक्लोथॉन का आयोजन

Ago

मंडी पुलिस ने स़ड़क सुरक्षा और चिटटे जैसे नशे के बारे में खिलाफ जागरूक किए ऑटो चालक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?