ऊना: चन्द्रिका (TSN)- पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शनिवार शाम को उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पैतृक निवास स्थान गोंदपुर जयचंदपुर पहुंचे । उन्होंने डिप्टी सीएम अग्निहोत्री की पत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के निधन होने पर शोक प्रकट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
जयराम ठाकुर ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और भाई मुकेश एवं परिवारजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें । उन्होंने कहा कि जीवन संगिनी का इस प्रकार बिछड़ना बेहद कष्टकारी पल है। प्रो सिम्मी बहुत दयालुता से भरी धार्मिक, नेकदिल और समाजसेवी महिला थीं। उनका इस प्रकार अचानक निधन बहुत बड़ी क्षति है। समाज उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। पीड़ा के इस क्षण में हम सब मुकेश अग्निहोत्री के साथ हैं।
