मंडी/परी शर्मा: बल्ह विधानसभा कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन पूर्व मंत्री एंव जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में निजी होटल हिमगीरी में हुआ। इस सम्मेलन में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन में पिछले चुनावों में हुई हार से सबक लेते हुए इस बार एक जुटता और मजबूती के साथ कांग्रेस को विजय दिलाने का जोश प्रकाश चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा। हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तिथियां घोषित होने के बाद राजनीतिक पार्टीयों के नेता अब अपने कार्यकर्ताओं सग जीत के लिए जुट गए हैं।
पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि कार्यकताओं में विधानसभा के चुनाव में एक साथ और मजबूती के साथ कार्य करने का जोश भरा। उन्होंने कहा कि कमेटियों का गठन कर सके इसके लिए बैठक बुलाई गई और तीन पंचायतों की एक कमेटी तैयार की जाएगी जो गांव-गावं, घर-घर जाकर लोगों से संवाद करेगें। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग आर्शीवाद से ही एक नेता आगे पहुंचता है चाहे वो देश का कितना बड़ा नेता बन जाए। प्रकाश चौधरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगो का मन आज कांग्रेस पार्टी के पक्ष में है। अगर हम काम नही करेगें तो कुछ भी हो सकता है इसलिए सभी मजबूती के साथ आगे बढ़ेंगे और जीत हासिल करेंगेे।
ओपीएस को पहली कैबिनेट में किया जाएगा बहाल
कांग्रेस द्वारा जारी की गई 10 गारंटी पर बोलते हुए प्रकाश चौधरी ने कहा कि ओपीएस को पहली कैबिनेट में बहाल करना है। भाजपा ने ओपीएस को लेकर झूठ बोला है कि कांग्रेस ने इसे बहाल किया है लेकिन जो प्रदेश के लिए पैकेज केंद्र से आता उसे बंद करने की धमकी दी गई, जिसके चलते ओपीएस लागू किया गया लेकिन आने वाले समय में जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तो सभी 10 गांरटियों को कांग्रेस जमीनी स्तर पर लाग कर जनता तो देगी। बल्ह विधानसभा कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन पूर्व मंत्री एंव जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने कहा कि हम पिछली हार से सबक लेते हुए इन विधानसभा चुनावों में विजय की ओर बढ़ेंगेे।
