बद्दी/जगत सिंह: जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे कांग्रेस पार्टी के नेता कांग्रेस को छोड़कर दूसरी पार्टियों में शामिल होते जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि इंटक के प्रदेशाध्यक्ष व दून विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कांग्रेसी नेता बबलू पंडित ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने कहां है कि पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी से संबंधित नेता उनका लगातार शोषण कर रहे थे और अपने कार्यकर्ताओं का जो पार्टी के नेता फोन ही नहीं उठाते, वह आगे भला कार्यकर्ताओं का क्या सम्मान करेंगे।
उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो कुमारी मायावती की विचारधारा से प्रभावित होकर उन्होंने बहुजन समाज पार्टी को ज्वाइन किया है और आगे बहुजन समाज पार्टी के मिशन को और तेज करने की कोशिश करेंगे। बबलू पंडित ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में दो ही पार्टियां राज करती आई है, कांग्रेस और भाजपा, व कार्यकर्ताओं की कोई भी किसी भी प्रकार की इज्जत नहीं की जाती । जिसके चलते कार्यकर्ताओं का शोषण हो रहा है और इससे दुखी होकर उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन थामा है।
