बद्दी/जगत सिंह: ‘आपका बेटा आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत राम कुमार चौधरी ने ग्राम पंचायत दाड़वा का दौरा किया। जहां राम कुमार ने पहले दिवाली मेले में जाकर लोगों को बधाई दी और वहां चल रहे खेल मुकाबलों में विजेता रहे खिलाड़ियों को सम्मानित किया। वहीं प्रधान नरेश कुमार ने परमजीत पम्मी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में बदले की भावना से राजनीति की है।
नरेश कुमार ने कहा कि पूर्व भाजपा विधायक ने ग्राम पंचायत में सिवाय घोषणाओं के कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि दाढ़वा में जितने भी विकास कार्य हुए हैं वह सिर्फ राम कुमार की देन है। भाजपा को छोड़ कांग्रेस ज्वाइन करने वालों में हितेश कुमार, ओम प्रकाश, रोहित, हरीश, भूपेंद्र, मनीष, साहिल मुख्य रहे। अंत में राम कुमार ने मंच से सभी दाड़वा निवासियों का धन्यवाद किया और कहा कि इन विधानसभा चुनावों में भाजपा के बहकावे में आने की बिलकुल जरुरत नहीं है।
